फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Chances of rain even today, wheat crop will benefit

Karnal News: आज भी बारिश के आसार, गेहूं को फसल को फायदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Chances of rain even today, wheat crop will benefit
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। अलसुबह थोड़ी देर में ही 12 एमए बारिश हुई, इसके बाद रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। जिससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। तापमान बढ़ने से ठिठुरन से काफी हद तक राहत मिली। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शुक्रवार को भी बूंदाबांदी व गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इधर, वैज्ञानिकों ने हल्की बारिश व बूंदाबांदी को गेहूं की फसल के लिए लाभदायक बताया है, सब्जियों की फसलों को नुकसान हो सकता है।
बुधवार की तरह वीरवार को भी आसमान पर बादल छाए रहे। बुधवार को कुछ देर सूर्य की किरणें धरती पहुंची थी, लेकिन वीरवार को ऐसा नहीं हुआ। वीरवार सुबह करीब पांच बजे कुछ देर झमाझम बारिश हुई। इसके बाद दिनभर बादल छाए रहे। केंद्रीय मृदा एवं लवणता अनुसंधान संस्थान की कृषि मौसम शाखा में वीरवार को अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कल से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान में भी तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई और 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शुक्रवार को मौसम वीरवार जैसा ही बना रहेगा। बूंदाबांदी और कहीं कहीं गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

गेहूं की फसल को बारिश से फायदा
भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान (आईआईडब्ल्यूबीआर) के निदेशक डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि गेहूं के लिए ये बारिश काफी फायदेमंद है। इससे कई फायदे होंगे, पहला तो किसानों की सिंचाई बचेगा। वातावरण स्वच्छ होगा। वातावरण में नाइट्रोजन व ऑक्सीजन की मात्रा जो बारिश के साथ नीचे आएगा, जिससे फसलों को फायदा होगा। चौथा फायदा ये होगा कि कोहरा कम होगा, तो सूर्य की पर्याप्त रोशनी फसलों को मिलेगी तो लाभ होगा। इधर एक अन्य वैज्ञानिक ने बताया कि हल्की बारिश से तो नुकसान नहीं होगा लेकिन यदि अधिक बारिश होती है तो सब्जियों को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed