फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Chance of cloudiness and fog

Karnal News: बादल छाने और धुंध के आसार

Tue, 26 Nov 2024 07:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 26 Nov 2024 07:45 AM IST
विज्ञापन
Chance of cloudiness and fog
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। दिन में मौसम साफ होने से तापमान में बढ़ोतरी हो गई। सुबह से शाम तक मौसम सुहावना रहा। इससे अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने से सुबह व रात को धुंध या स्मॉग की स्थिति बन सकती है।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 27 नवंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण प्रदेश में 23 व 24 नवंबर को हल्की गति से उत्तर पूर्वी हवाएं चलने से आंशिक बादल छाने के आसार हैं।
विज्ञापन

वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने से अलसुबह व रात्रि को कहीं हल्की से मध्यम धुंध या कहीं स्मॉग की स्थिति बन सकती है। इस दौरान रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी और दिन के तापमान में हल्की गिरावट होने के आसार हैं। वहीं 26 नवंबर से फिर से उत्तरी व उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलने की संभावना से 27 नवंबर तक रात्रि तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, चिकित्सकों का कहना है कि रात में ठंड और दिन में गर्माहट होने से लोगों स्वास्थ्य को लेकर अधिक सजग रहने की जरूरत है। वहीं कृषि विशेषज्ञों के अनुसार 12 डिग्री सेल्सियस तक रात का तापमान गेहूं की बिजाई के लिए बहुत अच्छा है। इस बार गेहूं की फसल की बिजाई समय से होने की उम्मीद है।
मौसम में परिवर्तन का सिलसिला लगातार चला हुआ। पिछले सप्ताह से दिन के समय खिली धूप ने लोगों को ठंड व कोहरे से कुछ हद तक राहत दिलाई लेकिन अब मंगलवार से तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है, जिसके चलते कल से फिर ठंड बढ़ने के साथ-साथ कोहरा व स्मॉग छाने की संभावना है।
सप्ताह के पहले दो दिन में ही न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंचने की आशंका है। सोमवार के दिन भी अल सुबह से आठ बजे तक हल्का कोहरा देखने को मिला, जिसके चलते सुबह के समय वाहनों की आवाजाही भी कम रही।


बच्चों को गर्म कपड़े पहनाएं : डॉ. ग्रोवर
जिला नागरिक अस्पताल के डॉ. संजीव ग्रोवर का कहना है कि अब सर्दी का मौसम शुरू हो गया है। बच्चे विशेषकर गर्म कपड़ें पहनना शुरू कर दें। इस समय बुखार व खासी के मरीजों की सबसे ज्यादा शिकायत रहती है। ठंड के मौसम में स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। प्रोटीन युक्त खाना और मौसम के अनुसार गर्म कपड़े पहनना जरूरी है। सुबह-शाम और रात के वक्त विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed