फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Challenges to the election of Nilokheri Municipality President

Karnal News: नीलोखेड़ी नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव को चुनौतीे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 03:03 AM IST
विज्ञापन
Challenges to the election of Nilokheri Municipality President
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नगर पालिका नीलोखेड़ी के पिछले दिनों हुए अध्यक्ष पद के चुनाव को गंभीर आरोपों के साथ सिविल न्यायालय में चुनौती दी गई है। याचिका को स्वीकार करते हुए संबंधित पक्षों से 22 मई को पक्ष रखने के आदेश दिए हैं। साथ ही चुने हुए अध्यक्ष को अपना पक्ष न्यायालय में रखने को कहा गया है। इधर, अध्यक्ष का कहना है कि उन्हें नोटिस मिला है, वे आगामी कार्यवाही की तैयारी कर रहे हैं।
याचिका दायर करने वाले पक्ष प्रेम मुंजाल के एडवोकेट राजकुमार शर्मा का कहना है कि अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर दो मार्च को मतदान हुआ था और 12 मार्च को हुई मतगणना में भाजपा की सनमीत कौर आहुजा विजयी घोषित हुईं थी। सिविल न्यायालय में हरियाणा म्युनिसिपल एक्ट 1994 की धारा 15 के तहत वादी द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के आधार पर चुनाव को रद्द करने की गुहार लगाई गई है।
विज्ञापन

चुनाव को चुनौती दिए जाने के प्रमुख आधार विजेता अध्यक्ष द्वारा चुनावों के दौरान घोर अनियमितताएं बरती गईं। याचिकाकर्ता प्रेम मुंजाल का आरोप है कि अपने पक्ष में मत डलवाने के लिए उन्होंने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया, मतदाताओं में वोट लेने के लिए रुपयों का आवंटन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाताओं को सरकारी सुविधाएं बंद करवाने की धमकी दी। मतदान बूथों तक निजी वाहनों का मतदाताओं को लाने व ले जाने के लिए इस्तेमाल किया गया। सत्ता के दुरुपयोग के कारण मशीनों की अदला बदली का भी आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed