फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Chairmen Election postponed, protest

डीसी छुट्टी पर गए, चेयरमैन का चुनाव स्थगित, सदस्यों का हंगामा

Thu, 27 Feb 2014 12:12 AM IST
करनाल
करनाल Updated Thu, 27 Feb 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
Chairmen Election postponed, protest
जिला परिषद के चेयरमैन पद के लिए बुधवार को चुनाव होना था, लेकिन डीसी बलराज सिंह के छुट्टी पर चले जाने के कारण चुनाव स्थगित हो गया।
विज्ञापन


इस पर जिला पार्षद भड़क गए और प्रशासन व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परिषद सदस्यों ने आरोप लगाया कि डीसी जानबूझकर छुट्टी पर गए हैं, क्योंकि चुनाव की तारीख पहले ही तय की जा चुकी थी। इसके बाद सदस्यों ने विकास भवन के बाहर जमकर हंगामा किया और प्रशासन के खिलाफ व प्रधान पद के लिए चुनाव के लिए अब अदालत का दरवाजा खटखटाने की चेतावनी दी।

इनेलो की ओर से चेयरमैन पद के उम्मीदवार हरिंद्र सांगवान ने बताया कि चुनाव के लिए हाईकोर्ट ने आदेश दिए थे, लेकिन जिला प्रशासन की ओर से कोर्ट के आदेशों की अवहेलना की गई। बुधवार को सभी पार्षद चेयरमैन के चुनाव के लिए विकास भवन में पहुंचे थे। उन्होंने दावा कि उनके पास 22 में से 16 सदस्य का समर्थन है। चूंकि उनके पास एक तरफा बहुमत है, इसलिए सरकार नहीं चाहती है कि चुनाव हो।
विज्ञापन


‘जानबूझकर डीसी छुट्टी पर गए’
सांगवान ने कहा कि उपचुनाव में इंद्रजीत सिंह गोल्डी के पार्षद बनने के चार हफ्ते बाद प्रधान पद का चुनाव होना था। खुद करनाल डीसी ने हाईकोर्ट में जवाब देकर 26 फरवरी की तारीख मुकर्रर की थी, लेकिन चुनाव के दिन डीसी ही जानबूझकर छुट्टी पर चले गए। उन्होंने कहा कि सरकार के इशारे पर यह चुनाव स्थगित कराया गया है। इसके खिलाफ अदालत में अवमानना की याचिका दायर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पार्षदों के समर्थन का दावा
चेयरमैन पद उम्मीदवार हरिंद्र सांगवान ने दावा किया कि उनके पास 22 में से 16 सदस्यों का समर्थन है। इनमें उनके अलावा अशोक मित्तल, हरीश कुमार, प्रेम सिंह, चिमन लाल, सतीश कुमार, गुरदेव सिंह रांबा, प्रदीप कुमार, सोनिका गिल, सतविंद्र कौर, इंद्रजीत सिंह गोल्डी, कमलेश सांगवान, अंगूरी देवी, यशवीर कुक्कू राणा, मुकेश बलहारा और सरिता देवी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed