{"_id":"69cd6dbf9acaf0e608067dc8","slug":"chairman-sir-if-furlak-silo-is-connected-to-balla-or-moonak-mandi-the-problem-will-be-solved-karnal-news-c-18-knl1018-877208-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अध्यक्ष जी.. फुरलक साइलो को बल्ला या मूनक मंडी से जोड़ें तो होगा समस्या का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अध्यक्ष जी.. फुरलक साइलो को बल्ला या मूनक मंडी से जोड़ें तो होगा समस्या का समाधान
Thu, 02 Apr 2026 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
किसानों से बात करते हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण । संगठन
घरौंडा। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने बुधवार को अनाज मंडी का जायजा लिया। घरौंडा अनाज मंडी के प्रधान जयभगवान गोयल ने गांव फुरलक में बने साइलो को गांव मूनक व बल्ला की मंडी से जोड़ने की मांग की। उन्होंने कहा कि घरौंडा मंडी से इसके हटने के बाद यहां के किसानों की दिक्कत कम हो जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों से इसकी व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
उन्होंने किसानों, गेहूं खरीद एजेंसियों, आढ़तियों और ट्रांसपोर्टरों से करीब आधे घंटे तक बातचीत की। अधिकारियों से कहा कि गेहूं खरीद में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी समझ कर कार्य करें। घरौंडा मंडी में गेहूं की खरीद चार एजेंसी करेंगी और खरीद के मापदंड बनाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि मंडी में अधिकारी किसानों के साथ सम्मानजनक तरीके से बात करें। मंडी में पीने के पानी व सफाई की व्यवस्था हो। मंडी के बाद विधानसभा अध्यक्ष नगर पालिका कार्यालय पहुंचे और विकास कार्याें पर चर्चा की। बैठक में नपा चेयरमैन हैप्पी लक गुप्ता, नगर निगम आयुक्त, एसडीएम राजेश सोनी मौजूद रहे। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष अजय राणा ने कहा कि मार्केट कमेटी के अधिकारियों ने विश्वकर्मा चौक से किसानों के आवागमन पर रोक लगाई हुई है। इससे मंडी में जाम की स्थिति बन सकती है। इस पर कल्याण ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शीघ्र व्यवस्था करें।