फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Chairman ji, get the drain of Bastara cemented...

Karnal News: अध्यक्ष जी, बसताड़ा का नाला पक्का करवा दो...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Chairman ji, get the drain of Bastara cemented...
- विधानसभा अध्यक्ष ने पेड़ के नीचे लगाया जनता दरबार, शिकायत और मांगों पर तुरंत कार्यवाही के निर्देश
विज्ञापन


करनाल/घरौंडा। अध्यक्ष जी! मानसून आने वाला है और हमारे गांव का नाला टूटा है, इसे पक्का करवा दो। यह फरियाद बसताड़ा गांव के राजिंद्र और अन्य लोगों ने हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण के समक्ष रखी। जिस पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिए। रविवार को हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने दोपहर में पेड़ की छांव में बैठकर आमजन की समस्याएं सुनीं। लोग बिजली, सड़क, ट्यूबवैल लगवाने जैसी समस्याओं को लेकर उनके पास पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने यहीं पर एसडीएम, नगर पालिका सचिव और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर एसडीएम राजेश सोनी, नगरपालिका सचिव हैप्पी लक गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित भंडारी, मंडल सचिव भारती, रीना अटवाल, समाजसेवी पुरूषोतम सेठी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed