फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Chain removed from the neck of a woman traveling in an e-rickshaw

Karnal News: ई-रिक्शा में जा रही महिला के गले से उतारी चेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 02:47 AM IST
विज्ञापन
Chain removed from the neck of a woman traveling in an e-rickshaw
करनाल। घंटाघर चौक से शिवाजी कॉलोनी में ई-रिक्शा से जा रही महिला के गले से ई-रिक्शे में बैठी दो महिलाओं ने चकमा देकर चेन चोरी कर ली। ई-रिक्शा से उतरने के बाद पीड़ित महिला को घटना की जानकारी हुई। पीड़िता ने रामनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शिवाजी कॉलोनी निवासी आशा ने बताया कि वह वीरवार को अपनी बहू प्रीति के साथ बाजार में सामान लेने के लिए गई थी। सामान खरीदने के बाद वह घर ई-रिक्शा से घर वापस लौट रही थी। जबकि उसी ई-रिक्शा में दो अन्य महिलाएं भी बैठी हुई थी। उन महिलाओं ने शातिर तरीके से उसके गले से सोने की चेन उतार ली। जबकि पीड़ित महिला को भनक तक नहीं लगी। आरोपी महिलाएं कैथल पुल पर उतर गईं। बाद में पीड़ित महिला को घटना की जानकारी हुई। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस सीसीटीवी के जरिए आरोपी महिलाओं का सुराग लगाने में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed