फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   CET: Solver did not come, candidate got himself into trouble by changing his photo

सीईटी : सॉल्वर नहीं आया, फोटो बदलकर खुद फंस गया अभ्यर्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
CET: Solver did not come, candidate got himself into trouble by changing his photo
किसी ओर के स्‍थान पर सीईटी देते हुए पकड़ा गया युवक। 
करनाल। सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) देने के लिए सॉल्वर नहीं पहुंचा तो अभ्यर्थी प्रवेशपत्र पर फोटो बदलकर खुद केंद्र में परीक्षा देने जाने लगा। प्रवेशपत्र में फोटो का सही मिलान न होने पर संदेह हुआ। पुलिस की जांच में गड़बड़ी पकड़ में आ गई। जींद के रूपगढ़ निवासी अभ्यर्थी राकेश और सॉल्वर जींद निवासी भगत सिंह को पुलिस ने रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को अदालत से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


सीआईए-2 के प्रभारी प्रवीन ने बताया कि जींद के रूपगढ़ निवासी राकेश और उसके पांच साल पुराने दोस्त भगत सिंह ने सीईटी के लिए आवेदन किया हुआ था। रविवार को हुई परीक्षा में राकेश का परीक्षा केंद्र करनाल में आरएस पब्लिक स्कूल में आया। राकेश पढ़ाई में कमजोर था तो उसने अपनी जगह परीक्षा में बैठाने के लिए भगत सिंह को मनाया हुआ था। प्रवेशपत्र पर भगत सिंह का फोटो लगाया हुआ था।
विज्ञापन

परीक्षा के समय पर भगत सिंह मौके पर नहीं पहुंचा तो वह खुद ही परीक्षा देने चला गया। केंद्र में जांच टीम को उसकी फोटो पर संदेह हुआ तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की पूछताछ में नाकाम फर्जीवाड़ा उजागर हुआ। दोनों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद राकेश को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके जींद निवासी साथी भगत सिंह को पुलिस ने कैथल से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




पास होने पर राकेश इनाम में देता रकम

पुलिस के अनुसार पूछताछ में उन्होंने बताया कि भगत सिंह के सॉल्वर के रूप में बैठने पर राकेश परीक्षा में पास हो जाता है तो वह इनाम के तौर पर रुपये। इसी तैयारी के साथ प्रवेशपत्र पर भगत सिंह का फोटो लगाया गया था लेकिन मौके पर परीक्षा देने वह नहीं आया।





----मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। दोनों आरोपियों के मोबाइल व अन्य दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि खुलासा हो सके कि क्या पहले भी ये किसी और संदिग्ध गतिविधि में शामिल रहे हैं। - प्रवीन, प्रभारी, सीआईए-2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed