फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   CET Mains: 71.51 percent candidates appeared for Group-57 exam

सीईटी मेंन्स : 71.51 फीसदी अभ्यर्थियों ने दी ग्रुप-57 की परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 07:05 AM IST
विज्ञापन
CET Mains: 71.51 percent candidates appeared for Group-57 exam
- कड़ी सुरक्षा व जांच के बाद ही केंद्र में दिया गया प्रवेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से रविवार को ग्रुप-57 की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा के लिए केंद्र में अभ्यर्थियों को कड़ी जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। पूरी परीक्षा पुलिस व टीमों की निगरानी में हुई। वहीं मुख्यालय स्तर पर भी केंद्रों की स्थिति को जांच टीम ने लाइव देखा। इस दौरान 71.51 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जिले में निर्धारित 47 परीक्षा केंद्रों पर 14665 में से 10487 अभ्यर्थी पहुंचे।
शनिवार को आयोजित ग्रुप-56 की परीक्षा में 3883 में से 3297 यानी 84.90 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। 17 व 18 अगस्त को जिले में 56 व 57 ग्रुप की सीईटी मुख्य परीक्षा ली गई। जिसके लिए जिले में 17 अगस्त को ग्रुप-56 के लिए 13 परीक्षा केंद्र व 18 अगस्त को ग्रुप-57 के लिए 47 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए। नोडल अधिकारी एवं एमडी शुगर मिल हितेंद्र कुमार ने बताया कि उक्त दोनों दिन सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ परीक्षा संपन्न हुई।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने बताया कि 17 अगस्त को ग्रुप-56 की परीक्षा के लिए तीन हजार 883 अभ्यर्थियों में से तीन हजार 297 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। इसी कड़ी में 18 अगस्त को ग्रुप-57 की परीक्षा में 14 हजार 665 अभ्यर्थियों में से 10 हजार 487 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि 17 अगस्त को ग्रुप-56 की परीक्षा में 586 अभ्यर्थी तथा 18 अगस्त को ग्रुप-57 की परीक्षा में चार हजार 178 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जिला प्रशासन द्वारा दोनों दिन कड़ी निगरानी और पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षा सम्पन्न करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदित हो कि सीईटी मुख्य परीक्षा में इस बार नकल रोकने के लिए कड़ा कदम उठाया गया है। पिछली परीक्षाओं में पेपर लीक व नकल के मामलों से सबक लेते हुए आयोग ने इस बार लाइव निगरानी की व्यवस्था बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed