{"_id":"69922bd63de9880ab202a878","slug":"celebrated-90th-trimurti-shiv-jayanti-karnal-news-c-18-knl1018-846433-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: 90वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती मनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: 90वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती मनाई
Mon, 16 Feb 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
नीलोखेड़ी। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय आश्रम में 90वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव मनाया गया। पार्षद राजेश शर्मा अधिवक्ता विशेष अतिथि रहे। शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। शिव बाबा का ध्वज फहराया गया व केक काटा गया। राजयोगिनी संगीता ने शिव जयंती के आध्यात्मिक रहस्य के विषय में बताया कि परमात्मा शिव निराकार स्वरूप में ज्ञान प्रदान करते हैं और मानव जीवन को श्रेष्ठ मार्ग की ओर प्रेरित करते हैं। सुमन, ललिता, निर्मल, मोनिका, अमित, श्याम, हुकम सिंह और गुरमेज व अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन