फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   CCTV cameras will keep an eye on the city, cctv, karnal

शहर पर नजर रखेंगे सीसीटीवी कैमरे

Wed, 29 Jun 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Wed, 29 Jun 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras will keep an eye on the city, cctv, karnal
शो रूम प्रबंधक ने इस सीसीटीवी की फुटेज को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है - फोटो : Demo pic

करनाल शहर में किसी भी तरह के अपराध की रोकथाम के लिए शहर के मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की जरूरत है। व्यवस्था की मॉनिटरिंग के लिए सीसीटीवी एक बेहतर विकल्प है। ये बात अतिरिक्त उपायुक्त धर्मवीर सिंह ने मंगलवार को स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में कही। वह अधिकारियों और शहर की समाज सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों की सीसीटीवी विषय पर आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


एडीसी ने कहा कि जिस स्थान पर सीसीटीवी की व्यवस्था होती है, अपराधी वहां अपराध करने में बचते हैं। यदि किसी प्रकार की घटना घटित हो जाती है, तो कैमरे जांच में सहयोग भी करते हैं। इसलिए अपने जिले को अपराध मुक्त करने के लिए सभी अधिकारियों और समाज सेवी संस्थाओं को संयुक्त रूप से भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में सीसीटीवी की व्यवस्था करनी होगी।
विज्ञापन


इस अवसर पर उन्होंने नगर-निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द ही नगर निगम क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए स्थान चिह्नित करें। इसके साथ ही मुख्यालय से स्वीकृति के लिए एस्टीमेट तैयार करें। प्रबंधक रोडवेज जयपाल राणा ने बताया कि करनाल बस स्टैंड परिसर में चार कैमरों की व्यवस्था कर दी गई है। शीघ्र ही असंध, इंद्री और निसिंग बस स्टैंड के लिए 15 अतिरिक्त सीसीटीवी की व्यवस्था कर दी जाएगी। इस मौके पर मौजूद नगर व्यापार मंडल, रेलवे रोड मार्केट एसोसिएशन और शहर के विभिन्न सेक्टरों की आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधियों ने अतिरिक्त उपायुक्त धर्मवीर सिंह को विश्वास दिलाया कि शहर को अपराध मुक्त करने के लिए  सीसीटीवी की व्यवस्था करनेे में वे प्रशासन का सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष कृष्ण लाल तनेजा ने कहा कि शहर के लोग मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए सहयोग करेगें। मुगल कैनाल चौक, कर्ण गेट, सर्राफा बाजार, नेहरू पैलेस, पुराना कमेटी चौक, स्कूटर मार्केट, सिविल अस्पताल चौक, बस स्टैंड, कपड़ा मार्केट, मेरठ रोड, कुंजपुरा रोड आदि स्थानों पर इस तरह की व्यवस्था करने की जरूरत है। इस अवसर पर एसडीएम करनाल योगेश कुमार, एसडीएम इंद्री अश्विनी मलिक, एसडीएम असंध सुशील मलिक, आरटीए प्रद्युमन सिंह, कार्यकारी अभियंता महिपाल सिंह, नगरनिगम के ईओ धीरज कुमार, एलडीएम आदर्श बवेजा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed