{"_id":"61a3ee8b0ce1713ce17e27d1","slug":"cbse-first-phase-exam-will-be-accompanied-by-practical-exam-karnal-news-knl910947167","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई : पहले चरण की परीक्षा के साथ होगी प्रायोगिक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई : पहले चरण की परीक्षा के साथ होगी प्रायोगिक परीक्षा
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला। सीबीएसई 10वीं और 12वीं की टर्म-1 (पहले चरण) प्रैक्टिकल परीक्षा 30 नवंबर से आयोजित होंगी। यह परीक्षाएं स्कूलों में ही आयोजित की जाएंगी। पहली बार ज्यादातर स्कूलों में बोर्ड छात्रों के लिए होम सेंटर बनाए गए हैं। यहां कोरोना गाइडलाइन के तहत परीक्षाएं कराई जाएंगी।
अभी बोर्ड की 10वीं और 12वीं टर्म-1 परीक्षा के माइनर पेपर आयोजित किए जा रहे हैं। जबकि 30 नवंबर से 10वीं और एक दिसंबर से 12वीं की मुख्य विषयों की परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। इसके साथ ही प्रायोगिक परीक्षाएं भी आयोजित की जाएंगी। इन परीक्षाओं के लिए बोर्ड ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
खास बात यह है कि सीबीएसई की 10वीं और 12वीं टर्म-1 प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए लोकल शिक्षक ही एग्जामिनर रहेंगे। इसके लिए बाहर से परीक्षक नहीं बुलाए जाएंगे। इसके साथ ही सभी स्कूलों को 23 दिसंबर तक हर हाल में प्रैक्टिकल करा लेना है।
विज्ञापन
प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए गाइडलाइन-
- केंद्रों पर थर्मल स्क्रीनिंग के साथ ही सैनिटाइजर की व्यवस्था की जाएगी।
- परीक्षा केंद्र में सभी छात्रों के अलावा परीक्षा नियंत्रक को भी मास्क पहनना अनिवार्य है।
- 100 सीटों वाले परीक्षा हॉल में अधिकतम 22 बच्चों को ही बैठने की अनुमति।
- जिस कक्षा में 45 बच्चों के बैठने की क्षमता होगी, वहां 12 बच्चे ही बैठाए जाएंगे।
90 मिनट का होगा पेपर
टर्म-1 की परीक्षा 90 मिनट की होगी। इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। छात्रों को ओएमआर सीट पर उत्तर भरना होगा। वहीं, टर्म-2 की परीक्षा दो घंटे की होगी। इसमें डिस्क्रप्टिवि सवाल होंगे। टर्म-2 का प्रश्न-पत्र अलग फार्मेट में होगा। हालांकि टर्म-2 में शॉर्ट और लांग दोनों तरह के सवाल हो सकते हैं। परीक्षा के दौरान अगर देश में कोरोना की स्थिति बिगड़ी तो इस तरीके में बदलाव किया जा सकता है।
मुख्य विषयों की परीक्षाएं-
- कक्षा 10वीं : मुख्य विषयों की परीक्षाएं 30 नवंबर से 11 दिसंबर तक चलेंगी।
- कक्षा 12वीं : 01दिसंबर से 22 दिसंबर तक चलेंगी।