फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Caught in the trap of cheating, six people lost 10 lakh 32 thousand rupees

ठगी के जाल में फंसे, छह लोगों ने गंवाए 10 लाख 32 हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Caught in the trap of cheating, six people lost 10 lakh 32 thousand rupees
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। साइबर ठगों के जाल में फंसकर लोग आए दिन अपने रुपये गंवा रहे हैं लेकिन साइबर पुलिस अपराधियों तक नहीं पहुंच पा रही है। अब नए मामले में ठगों ने छह लोगों से 10.32000 लाख रुपये ठग लिए। इनमें पांच मामले साइबर ठगी के हैं। पुलिस ने सभी लोगों की शिकायत पर अलग-अलग थाने में मामला दर्ज कर लिया है। इन सभी मामलों में साइबर अपराधियों ने मोबाइल पर कॉल कर जानकारी लेने के बाद लोगों के खाते से रुपये निकाले हैं। इनमें एक व्यक्ति को दो बार ठग लिया गया। पुलिस सभी मामलों की जांच शुरू करने का दावा कर रही है।
केस 1
फुसगढ़ निवासी पूजा देवी ने बताया कि आरोपी अभिषेक सेठी की सीएचडी सिटी में बुक सेलर की दुकान है। आरोपी उसके स्पा सेंटर पर आता है। एक दिन वह कहने लगा कि उसके बेटे को अच्छे स्कूल में दाखिल दिला देगा। उसने 70 हजार रुपये ले लिए और कहा कि कुरुक्षेत्र के गुरुकुल में बेटे का दाखिला करा देगा। इसके बाद वह बोला कि ब्यूटी पार्लर के लिए दूसरी जगह ले लो। इसके लिए उसने तीन लाख रुपये मांगे तो उसने वो भी दे दिए। आरोपी ने कुल 3.70 लाख रुपये ले लिए लेकिन न तो उसके बेटे को अच्छे स्कूल में दाखिला दिलाया न ही जगह दिलाई। अब आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

केस 2
पुलिस को दी शिकायत में आर्यपुरम आईटीआई चौक निवासी शिल्पा देवी ने बताया कि 26 जनवरी की दोपहर दो बजे उसके पास एक व्यक्ति ने फोन कर कहा कि आपके पिता सुरेंद्र ने एलआईसी के रुपये देने हैं। उन्होंने कहा कि बेटी के खाते में ट्रांसफर कर दो। आरोपी ने उसे 25 हजार रुपये खाते में डालने का मैसेज भेजा और कहा कि एक बार चेक कर लो। जब खाता चेक किया तो रुपये नहीं आए थे। उसने दोबारा 25 हजार डालने का मैसेज दो से तीन बार भेजा और एक पिन भी भेजा। इसके बाद उसके खाते से एक लाख रुपये कट गए। इसके बाद उसके देवर अमित कुमार ने गुगल कस्टमर केयर के नंबर पर फोन किया तो वहां भी ठग रुपये रिफंड कराने के बहाने 80 हजार रुपये की शॉपिंग करने लगे। इसी दौरान बैंक की ओर से उनके पास कॉल आई और पूछा गया कि आप ही शॉपिंग कर रहे हैं या नहीं तो उसके देवर ने मना कर दिया। फिर भी आरोपी 20740 रुपये की शॉपिंग कर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-3
गांव रमाना रमानी निवासी महिला सिमनजीत कौर ने बताया कि 19 जनवरी और 20 जनवरी को उसके पास कॉल आई कि आपके क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ानी है। आरोपी ने एक ओटीपी भेजा। उन्होंने वह ओटीपी पूछा और उसके बैंक खाते से अलग-अलग समय में एक लाख पांच हजार रुपये निकाल लिए।
केस 4
गांव रमाना रमानी निवासी दर्शन सिंह ने बताया कि 23 जनवरी को उसके मोबाइल पर एक कॉल आया था। आरोपी व्यक्ति से बात करने पर उसे पता चला कि यह व्यक्ति ठग है तो उसने फोन का दिया। इसके बाद उसने बैंक बैलेंस जांचा तो उसके खाते से एक लाख 38 हजार 661 रुपये कट गए।
केस 5
पैनकार्ड अपडेट के बहाने 25 हजार निकाले
सेक्टर-9 निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि 21 जनवरी की शाम के समय उसके पास मैसेज आया कि एसबीआई योनो पर अपना पैनकार्ड अपडेट करें। इसी दौरान अपडेट करने की कोशिश में उसके खाते से 24999 रुपये व दूसरी बार एक लाख रुपये कट गए।

केेस 6
राजीव पुरम निवासी रघुबीर ने बताया कि 14 जनवरी को उसके पास एक कॉल आई। आरोपी ने कहा कि ईमेल को अपडेट कर लो। उसने एक मैसेज भेजा और बताया कि इसके लिए पीएनबी की एप भेज रहा हूं। उसे डाउनलोड कर अकाउंट नंबर डाल देना। चार घंटे के बाद ई-मेल अपडेट हो जाएगी। इसके बाद शाम को मैसेज आया कि खाते से 1 लाख 72 हजार 901 रुपये कट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed