फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Cash blower arrested with credit card details

क्रेडिट कार्ड की डिटेल लेकर नकदी उड़ाने वाला काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Cash blower arrested with credit card details
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। साइबर अपराध थाना टीम ने लोगों के क्रेडिट कार्ड की डिटेल व ओटीपी मांगकर रुपये निकालने वाले आरोपी को काबू किया है। आरोपी कई वारदात अंजाम दे चुका है। एक वारदात के संबंध में राजीव कॉलोनी निवासी अश्विनी कुमार ने अक्तूबर 2021 में पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि 14 अक्तूबर 2021 को उसके पास एक नंबर 18601801290 से कॉल आई जोकि एसबीआई क्रेडिट कार्ड कस्टमर केयर का नंबर है। कॉल कर रहे व्यक्ति ने कहा कि हाई सिक्योरिटी रीजन की वजह से आपका क्रेडिट कार्ड बदला जा रहा है और हम आपका कार्ड यहीं से बदल देंगे। इसके लिए आपके नंबर पर आए ओटीपी कोड बताना होगा। ओटीपी बताने के बाद उसके खाते से 91 हजार 879 रुपये कट गए। अश्विनी के बयान पर 19 अक्तूबर को साइबर थाने में मामला दर्ज किया गया था।
मामले की तफ्तीश एएसआई कुलबीर सिंह की अध्यक्षता में साइबर थाना की टीम को सौंपी गई। जांच में पता चला कि उस समय आरोपी अमन फरीदाबाद की नीमका जेल में बंद था। वह लक्ष्मी विहार, मोहन गार्डन उत्तम नगर दिल्ली और हाल में भरत विहार द्वारका का निवासी है। करनाल पुलिस उसे 27 मई को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। रिमांड के दौरान खुलासा हुआ कि उसके साथ चार अन्य साथी एक प्रेंक एप के माध्यम से लोगों के फोन नंबरों पर कॉल करते थे।
विज्ञापन

इस एप्लीकेशन के माध्यम से आरोपी जो भी नंबर इस एप में सेट करते वही नंबर जिसे कॉल करते थे उसके मोबाइल पर दिखाई देता था। इन नंबरों में आरोपी ज्यादातर कंपनियों या बैंकों के असली नंबर सेट करते थे। जिससे लोग कस्टमर केयर नंबर या असली नंबर समझकर सारी जानकारी आरोपियों को दे देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 प्रतिशत कमीशन लेता था आरोपी
जांच में पता चला कि लोगों के क्रेडिट कार्ड से रुपये निकलने के बाद एक अन्य एप के वॉलेट के माध्यम से अमन के खाते में ट्रांसफर हो जाते थे। आरोपी अमन इन रुपयों को साथियों के हवाले कर देता था। इस काम के बदले आरोपियों से 10 प्रतिशत कमीशन लेता था। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपियों द्वारा फरीदाबाद जिले में तीन वारदात व करनाल में अब तक एक वारदात को अंजाम दिया जा चुका है। इन वारदातों में आरोपी लोगों के क्रेडिट कार्डों में से कई लाख रुपये की ठगी कर चुके थे। आरोपियों को मंगलवार अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed