फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Cash and coins stolen on the pretext of using locker key

Karnal News: लॉकर की चाबी लगाने के बहाने नकदी व सिक्के चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Cash and coins stolen on the pretext of using locker key
करनाल। बैंक काॅलोनी में खराब अलमारी के लॉकर की चाबी लगाने आए दो लोग एक मकान में अलमारी से 70 हजार रुपये की नकदी, चांदी के सिक्के सहित अन्य सामान ले गए। सूचना पर डायल 112 की टीम पहुंची। सिविल लाइन थाना के पुलिस जांच अधिकारी अतिरिक्त सहायक निरीक्षक सतबीर ने बताया कि बैंक कॉलोनी में दोपहर को दो आरोपी चाबी लगवाने की आवाज लगा रहे थे। एक मकान मालिक ने उन्हें बुलाकर अलमारी के ताले को चाबी लगवाने की बात कही। आरोपियों ने उसे तो चाबी लगाकर ठीक कर दिया। इसके बाद मकान मालिक ने दूसरी अलमारी का लॉकर दिखाया। आरोपियों ने चाबी लगाकर उसके अंदर से लॉकर को चाबी लगाने के बाद अंदर से 70 हजार कैश, चांदी के सिक्के, चांदी की मूर्ति, नए नोटों की गड्डी सहित अन्य सामान चोरी कर लिया और अलमारी बंद कर ली। फिर दोनों यह बोलकर निकल गए कि वह दोबारा दूसरी चाबी बनाकर लेकर आयेंगे। जब उसके बाद मकान मालिक ने देखा तो सामान और नकदी गायब थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed