फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Case registered against two rice millers after finding disturbances

गड़बड़ी मिलने के बाद दो राइस मिलरों के खिलाफ केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Case registered against two rice millers after finding disturbances
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

असंध। सीएम फ्लाइंग की टीम ने शुक्रवार को राइस मिलों में छापामारी कर भारी गड़बड़ी पकड़ी थी। मामले में शनिवार को दो राइस मिलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही मिल से जुड़ी सरकारी खरीद एंजेसियों के कर्मियों के खिलाफ भी विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
छापामारी के दौरान मंडी गेट पर करीब 40 हजार क्विंटल के गेट पास डिलीट किए जाने की बात सामने आई थी। इसके अलावा
बीजी ऑवरसीज राइस मिल में हजारों कट्टे यूपी का चावल मिला था। आशंका जताई जा रही है कि इस चावल को सस्ते में खरीदकर लाया गया है, जिससे गेटपास में अधिक धान को अंकित कराकर उसके स्थान पर इसी सस्ते चावल को सीएमआर में एफसीआई को दिया जा सके। मामले में मिल मालिक नवीन के खिलाफ चावल के हजारों कट्टे अवैध रूप से स्टाक करने का मामला दर्ज किया गया है। वहीं जांच के दौरान श्री श्याम राइस मिल में करीब 5000 बैग धान के कम पाए गए थे। बताते हैं कि ऐसा करके मिलर्स सरकार को करोड़ों रुपये की चपत लगाते हैं। इस कार्य में अकेले मिलर ही नहीं, बल्कि खरीद एजेंसी की भी उतनी ही जिम्मेदारी है। इस मिल में हैफेड द्वारा मिलों को धान आवंटित किया गया है, जिससे एजेंसी के अधिकारियों और कर्मचारियों की संलिप्तता से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। इस मामले में आरोपी गांव रतक के मिल मालिक सतीश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले शुक्रवार की देर रात तक सीएम फ्लाइंग की टीम ने विभागीय अधिकारियों के साथ मिलों की जांच पड़ताल की। साथ ही पुलिस को मिल संचालक के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए शिकायत दी थी।
विज्ञापन

दो निरीक्षकों की हैफेड डीएम ने मुख्यालय भेजी रिपोर्ट
असंध के राइस मिलों में गड़बड़ी सामने आने के बाद सीएम फ्लाइंग की शिकायत पर दोनों मिलों के मालिकों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित गबन का मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा सीएम फ्लाइंग ने खरीद एजेंसियों के इंस्पेक्टरों के शामिल होने की आशंका को देखते हुए जांच की सिफारिश की है। माना जा रहा है कि निष्पक्ष जांच हुई तो दोनो एजेंसियों के इंस्पेक्टरों के खिलाफ कार्रवाई होना तय है। इधर, हैफेड के डीएम ऊधम सिंह राणा ने दो निरीक्षकों की रिपोर्ट मुख्यालय भेजी है। साथ ही उन्होंने पूरे घटनाक्रम से भी उच्च अधिकारियों को अवगत कराया है। वहीं सीएम फ्लाइंग के डीएसपी अजीत सिंह का कहना है कि सरकारी विभागों के अधिकारियों के शामिल होने के बारे में जांच की जा रही है। संलिप्तता मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed