{"_id":"6754861ed83caf8f2206275c","slug":"case-filed-for-embezzling-peoples-money-karnal-news-c-18-knl1008-534635-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: लोगों के रुपये हड़पने पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: लोगों के रुपये हड़पने पर केस
विज्ञापन
करनाल। सालवन में दो युवकों ने ग्राहक सेवा केंद्र पर ग्राहकों से रुपये ले लिए लेकिन उनके बैंक खाते में जमा नहीं कराए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया।
शिकायत में सालवन गांव निवासी रोहित राणा ने बताया कि उसकी पत्नी कामना रानी के नाम से गांव में ग्राहक सेवा केंद्र है। उसके कोड से बैंक में लेन देन होता है। उसने अपने केंद्र पर आरोपी दीपक व मनोज को रखा हुआ है। जो लेनदेन का काम करते है। आरोपियों ने ग्राहकों से रुपये ले लिए लेकिन ग्राहकों के बैंक खाते में जमा नहीं कराए और उन्हें फर्जी रसीद दे दी। यह सिलसिला कई महीने से चल रहा था।
आरोपियों ने ग्राहकों को कंप्यूटर की फर्जी रसीद दी और केंद्र की मोहर भी लगाई। जब ग्राहकों के बैंक में रुपये जमा नहीं हुए तो वह केंद्र पर आए। उन्होंने बताया कि वह रुपये जमा कराने के लिए देकर गए थे और उन्होंने रसीद भी दिखाई। इसके बाद खुलासा हुआ कि वह तो फर्जी रसीद थी। इसके बाद 17 अगस्त को उसने सालवन चौकी को शिकायत दी थी और बैंक में भी दी थी। आरोपियों को कहा गया था कि ग्राहकों के बैंक खाते में रुपये जमा कराए या फिर ग्राहकों के रुपये वापस करें लेकिन दोनों आरोपियों ने न तो रुपये जमा कराए और न ही रुपये वापस किए।