फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Case filed against block coordinator for using casteist words

Karnal News: जाति सूचक शब्द बोलने पर खंड समन्वयक के खिलाफ केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Case filed against block coordinator for using casteist words
निसिंग। खंड क्लर्क को जाति सूचक शब्द बोलने पर खंड समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के खिलाफ निसिंग थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। दलबीर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह खंड निसिंग में क्लर्क है। खंड समन्वयक उसे बहुत पहले से जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर बुलाती हैं और बार-बार नीचा दिखाने की कोशिश करती हैं। वहीं दिगंबर सिंह बीडीपीओ निसिंग ने उनके द्वारा डील की गई स्कीमों से करीब 1.52 करोड़ और संजीव खजांची की ओर से डील की जाने वाली स्कीमों से करीब 2.17 करोड़ रुपये सरकारी खातों से बिना कार्य करवाए, बगैर कोई बिल, बगैर कुटेशन, बगैर जेई, एसडीओ की वेरिफिकेशन, बगैर स्टॉक रजिस्टर के खातों से रकम को निकाल लिया था। जिसको लेकर उसने शिकायत 24 अप्रैल को मुख्यमंत्री, महानिदेशक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंडीगढ, महानिदेशक विकास एंव पंचायत विभाग चंडीगढ, डीसी, एडीसी, सीईओ और डीडीपीओ को शिकायत दी थी। इसकी जांच उप-पुलिस अधीक्षक उड़नदस्ता, उपायुक्त, विजिलेंस, उपमंडल अधिकारी नीलोखेड़ी और जिला विकास एंव पंचायत अधिकारी द्वारा की जा रही है। शिकायत के आधार पर पुलिस केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed