फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Case against six in washerman's suicide case

धोबी की आत्महत्या मामले में छह के खिलाफ केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Case against six in washerman's suicide case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मधुबन। हरियाणा पुलिस अकादमी में बृहस्पतिवर को एक धोबी ने अपने क्वार्टर में जहरीला जहरीला पदार्थ निगल लिया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जहर निगलने से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा गया था। जिसमें राजकुमार ने मौत के लिए छह लोगों को जिम्मेदार ठहराया था। शनिवार को परिजनों के आने के बाद डीएसपी मनोज कुमार की मौजूदगी में मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। वहीं पुलिस ने सुसाइड नोट व परिजनों की शिकायत के आधार पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
51 वर्षीय राज कुमार हरियाणा पुलिस अकादमी में धोबी था। मृतक के भाई रवि ने बताया कि मधुबन में कुछ लोगों के साथ उसका रुपयों के लेनदेन का मामला चल रहा था। आरोपियों ने जब रुपये नहीं दिए तो 2019 में उनके खिलाफ मधुबन थाने में मामला दर्ज किया। आरोपियों ने भी भाई के खिलाफ झूठी शिकायत देनी शुरू कर दी। कुछ दिन पहले आरोपियों ने उसके भाई के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

परिजनों के आने के बाद मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया है। पुलिस ने सुसाइड नोट व परिजनों की शिकायत के आधार पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनोज कुमार, डीएसपी, घरौंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed