फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Case against owners of two companies in the death of a young man

Karnal News: युवक की मौत में दो कंपनियों के मालिकों पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
Case against owners of two companies in the death of a young man
- पिछले माह शेड से गिरकर हुई थी मौत, लापरवाही का लगा था आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। पिंगली रोड स्थित एक रबड़ की फैक्टरी में काम करते समय हुई युवक की मौत के मामले में पिता ने फैक्ट्री मालिक पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने फैक्टरी मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। रसूलपुर निवासी बसीर ने बताया कि उसका बेटा 19 वर्षीय मोहम्मद अफान दो महीने से मैक्कवील इंफ्रास्ट्रकचर प्राइवेट कंपनी पानीपत में काम कर रहा था। यह कंपनी वेयर हाउस व शेड बनाने का काम करती है।
पिछले एक महीने से उसके बेटे को नई फैक्टरी में काम करने भेजा था। उसके बेटे ने बताया था कि वहां 50 से 60 फीट ऊंचाई पर काम करना पड़ रहा है और सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। उसने कंपनी के सुपरवाइजर को इस बारे में कहा था लेकिन उन्होंने नौकरी से निकालने की धमकी दे दी। इसके बाद 28 मई को उसके बेटे की करीब 60 फीट ऊंचे शेड से गिरकर मौत हो गई थी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी ने करा लिए दस्तावेजों पर हस्ताक्षर
बसीर ने बताया कि उसके बेटे की मौत की सूचना मिलने पर वह करनाल के सरकारी अस्पताल में पहुंचा तो वहां पुलिस दोनों कंपनियों के मालिकों के साथ खड़ी थी। पुलिस ने कुछ भरे हुए कागजों पर उसके हस्ताक्षर करा लिए। वह सिर्फ हस्ताक्षर करना ही जानता है। बेटे को दफनाने के बाद जब जांच अधिकारी के पास पहुंचा तो जांच अधिकारी ने उसे कंपनी के मालिकों के पास भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed