फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Case against electricity officials in case of death of youth due to current

करंट से युवक की मौत के मामले में बिजली अधिकारियों पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
Case against electricity officials in case of death of youth due to current
करनाल। शिवरात्रि के उपलक्ष्य में गांव नगला मेघा में निकाली गई शिव शोभा यात्रा के दौरान करंट लगने से युवक की मौत के मामले में बिजली निगम अधिकारियों पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले में मृतक युवक के पिता ने बिजली निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

मधुबन थाने में दर्ज मामले के अनुसार उत्तर प्रदेश के जिला शामली के गांव सिक्का निवासी राजिंद्र कुमार ने बताया कि 6 अगस्त को शिव रात्रि के दिन गांव नगला मेघा में शोभा यात्रा निकाली जा रही थी। इस दौरान गाड़ी में रखे स्पीकरों पर दो युवक बैठे थे। उसका बेटा सौरभ भी वहां मौजूद था। गली से जब शोभा यात्रा निकल रही थी तो स्पीकर पर बैठे युवक का हाथ हाई वोल्टेज तार से टकरा गया और युवक सहित गाड़ी में करंट आ गया। जब उसके बेटे ने गाड़ी को हाथ लगाया तो उसके बेटे को भी करंट लग गया और उसकी मौत हो गई। उसके बेटे की मौत बिजली निगम के अधिकारियों एक्सईएन, एसडीओ, जेई, लाइनमैन, एएलएम की लापरवाही से हुई है, क्योंकि गांव की गलियों में बिजली की तारें नीचे लटकी हैं।
विज्ञापन

इन लटकी तारों के बारे में ग्राम पंचायत द्वारा 2019 में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग का प्रस्ताव बिजली निगम को दिया गया था। प्रस्ताव में पांच ट्रांसफार्मरों को ऊंचा करने व बिजली की तारों की समस्या दूर करने की मांग की गई थी लेकिन बिजली निगम के कर्मचारियों द्वारा उपरोक्त तारों को न तो ऊपर किया गया न दुरुस्त किया। मधुबन थाना प्रभारी अभीलक्ष जोशी का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed