फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Case against depot holder for not giving full ration

पूरा राशन न देने पर डिपो धारक के खिलाफ केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Case against depot holder for not giving full ration
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। गांव गंजोगढ़ी में उपभोक्ताओं को पूरा राशन न देने पर डीएफएससी विभाग के अधिकारियों ने डिपो धारक पर मामला दर्ज कर दिया है। पुलिस जांच कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में डीएफएससी विभाग के निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेश पर एक टीम का गठन किया गया था। जिसमें एएफएसओ सुभाष, निरीक्षक नितेश शर्मा, सुरेश कुंडू, योगेंद्र हुड्डा व विनोद शामिल थे। टीम ने गांव गांजोगढ़ी में सूरज प्रकाश डिपो धारक के राशन डिपो का औचक निरीक्षण किया।

मौके पर डिपो बंद पाया गया। डिपो धारक की पत्नी नंदनी मौके पर मिली। इस दौरान 21 कार्ड धारकों के बयान दर्ज किए गए। उन्होंने बताया कि डिपो धारक उन्हें किसी भी महीने का गेहूं व आटा दोनों का वितरण नहीं करता। सितंबर 2021 में लाभार्थियों को केवल गेहूं दिया गया जबकि आटे का वितरण नहीं किया गया है। इस प्रकार डिपो धारक लाभार्थियों को एक माह में केवल एक राशन गेहूं अथवा आटे का वितरण किया गया है । इसके अतिरिक्त गांव गंजोगढ़ी के चौकीदार जसवंत राम ने भी लिखित बयान दिया कि गांव का डिपो धारक सूरज प्रकाश उससे कभी भी राशन बांटने के बारे में मुनियादी नहीं करवाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed