फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Car parked at home, toll tax deducted

Karnal News: गाड़ी घर में खड़ी रही, कट गया टोल टैक्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 07:31 AM IST
विज्ञापन
Car parked at home, toll tax deducted
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। गाड़ी करनाल में घर के अंदर खड़ी रही। एक मीटर भी नहीं चली इसके बावजूद दाहर-पानीपत टोल प्लाजा पर 65 रुपये का टोल टैक्स कट गया। जब इसकी सूचना गाड़ी मालिक कृषि वैज्ञानिक डॉ. वीरेंद्र सिंह लाठर के मोबाइल पर आई तो वह दंग रह गए। इससे तो ये लगता है कि लोगों की गाड़ियों पर लगे फास्टट्रैक भी अब ठगों के निशाने पर है।

ये अजीबोगरीब मामला करनाल निवासी कृषि वैज्ञानिक डॉ. वीरेंद्र सिंह लाठर के साथ पेश आया है। उनका कहना है कि 30 जुलाई को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के दाहर-पानीपत टोल प्लाजा पर बिना गाडी चलाए भी टोल टैक्स कट गया है। उन्होंने बताया कि 30 जुलाई दोपहर 12 बजे उनके मोबाइल पर दाहर-पानीपत टोल प्लाजा पर 65 रुपए टोल टैक्स कटने की सूचना आई, जबकि इस वक्त उनकी कार उनके करनाल स्थित निवास स्थान पर खड़ी थी। उनका कहना है कि इसकी शिकायत वह भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से करेंगे, प्राधिकरण को इसकी जांच करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed