फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Canter rams into parked vehicles, driver trapped in cabin dies

Karnal News: खड़ी गाड़ियों में घुसा कैंटर, कैबिन में फंसे चालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
Canter rams into parked vehicles, driver trapped in cabin dies
करनाल। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर नीलोखेड़ी के पास मंगलवार को सुबह करीब 4 बजे सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों में कैंटर जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैंटर का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। चालक यूपी के बागपत के गांव पसोंडा निवासी मुस्तकीम कैबिन में ही फंस गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना के के बाद मौके पर पहुंचे कैंटर के मालिक नदीम ने बताया कि मृतक चालक मुस्तकीम लुधियाना से कैंटर लेकर दिल्ली जा रहा था। हादसे के समय सुबह 4 बजे हाईवे पर एक पिकअप गाड़ी खराब हालत में खड़ी थी। उसके पीछे एक और पिकअप खड़ी थी और उससे पीछे एक कैंटर खड़ा हुआ था। इसी दौरान पीछे से उनके कैंटर की टक्कर हुई। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी। नीलोखेड़ी चौकी प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि कैंटर का ड्राइवर अंदर ही बुरी तरह फंसा हुआ था। कटर मशीन की मदद से केबिन की खिड़की काटी गई और काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।परिजनों की शिकायत पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed