फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Came to kill the henchman of another gang and got arrested

Karnal News: दूसरी गैंग के गुर्गे को मारने आए, धरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Came to kill the henchman of another gang and got arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। एसटीएफ करनाल की टीम ने बंबीहा गैंग के चार मोस्ट वांटेड शूटरों को पकड़ लिया है।
ये शूटर किसी अन्य गैंग के गुर्गे की हत्या करने की फिराक में थे। फिलहाल एसटीएफ की टीम ने चारों गैंगस्टरों को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है ताकि इन शूटरों से पता लगाया जा सके कि वह किसकी हत्या करने आए थे।
इन बदमाशों से पुलिस ने छह हथियार, 25 गोलियां और करीब चार मैगजीन, एक बोलेरो गाड़ी बरामद की है। करनाल एसटीएफ के प्रभारी दीपेंद्र राणा ने बताया कि उनकी टीम को 13 दिसंबर की रात को सूचना मिली थी कि चार बदमाश चिड़ाव मोड़ के क्षेत्र में हैं।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर मौके पर दबिश दी तो नरवाना निवासी दीपक उर्फ मैकाला, पानीपत सिवाह निवासी पुनीत उर्फ पुन्ता, हिसार के गांव बरवाला निवासी अरुण व यूपी सहारनपुर के गांव सरसावा निवासी रोबिन को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन महीने पहले ही आया था जेल से ःदीपेंद्र राणा ने बताया कि इन चारों बदमाशों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी व आर्म एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। यूपी में भी ये बदमाश वांछित हैं। इनमें दीपक मुख्य बदमाश है। जो छह साल जेल में रहा है और तीन महीने पहले ही जेल से बाहर बेल पर आया था। दीपक पर नरवाना में रंगदारी मांगने, हिसार, जींद में हत्या के प्रयास के मामले में वांछित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed