फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Businessmen should write the name, address, membership and mobile number of their shops: Sunila Singh

व्यापारी अपनी दुकानों के बार नाम, पता, जीएसटी व मोबाइन नंबर लिखें : सुनीला सिंह

Wed, 24 May 2023 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 24 May 2023 02:34 AM IST
विज्ञापन
Businessmen should write the name, address, membership and mobile number of their shops: Sunila Singh
करनाल। हरियाणा व्यापार मंडल के व्यापारियों और हरियाणा राज्य टैक्स बार एसोसिएशन के वकीलों ने जिले की नवनियुक्त जिला आबकारी एवं कराधान आयुक्त सुनीला सिंह का स्वागत किया। साथ ही उनसे मांग की कि जीएसटी सत्यापन के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न न किया जाए। सिर्फ व्यापारियों की दुकानों का जीएसटी सत्यापन ही किया जाए। इस मौके पर आबकारी आयुक्त ने व्यापारियों से कहा कि सभी व्यापारी अपनी फर्म का नाम, पता, जीएसटी नंबर और टेलीफोन नंबर को अपनी दुकान के बाहर लगी पट्टिका पर लगाएं।
विज्ञापन

हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के जिला अध्यक्ष कृष्ण लाल तनेजा व हरियाणा राज्य टैक्स बार एसोसिएशन के प्रधान संजय मदान की अगुवाई में आबकारी आयुक्त कार्यालय पहुंचे संयुक्त प्रतिनिधि मंडल ने पहले तो नवागत आबकारी आयुक्त सुनीला सिंह को पुष्प गुच्छ भेंट किए। कृष्ण लाल तनेजा ने इस मौके पर कहा कि अक्सर देखा जाता है कि जीएसटी के फिजिकल सत्यापन के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जाता है। दलबल के साथ व्यापारी की दुकान पर टीम के पहुंचने से व्यापारी खुद को अपमानित महसूस करता है। इसलिए जीएसटी की फिजिकल सत्यापन ही की जाए, इसमें व्यापारी पूर्ण सहयोग करेंगे। महासचिव हरमीत सिंह हैप्पी ने कहा कि सत्यापन को लेकर व्यापारियों में खौफ रहता है। उन्होंने आग्रह किया कि व्यापारियों को अनावश्यक परेशान न किया जाए। डीईटीसी सुनीला सिंह और ईटीओ अभिषेक बत्तरा ने व्यापारियों से कहा कि वह अपने बाजार में व्यापारियों को जागरूक करें कि सभी व्यापारी अपनी फर्म का नाम, पता, जीएसटी नंबर और टेलीफोन नंबर को अपनी दुकान के बाहर लगी पट्टिका पर लगाएं। अपने सभी जीएसटी संबंधी दस्तावेज अपने प्रतिष्ठान में रखें। आबकारी आयुक्त ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि व्यापारियों को परेशान नहीं किया जाएगा।सिर्फ उपलब्ध दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। इस मौके पर हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेश महासचिव प्रमोद गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष महेश भाटिया, उपाध्यक्ष नीरज उप्पल, चिराग बांगिया, प्रेम सिंह, अनीश अरोड़ा, सुरिंज्र रोहिला, महेंद्र सिंह, नवदीप पुजारा, योगेश अरोड़ा, सुमित बठला, नितिन गोयल, अमन गुप्ता एवं अन्य व्यापारी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed