फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Businessmen in the city are in panic due to extortion threat

Karnal News: रंगदारी की धमकी से दहशत में शहर के कारोबारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 03:01 AM IST
विज्ञापन
Businessmen in the city are in panic due to extortion threat
एसपी से बोले व्यापारी, रंगदारी के लिए फायरिंग की घटना से भारी दहशत, कुछ कीजिए, सुरक्षा का अहसास कराइए
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर



करनाल।

चार चमन मार्केट में मोबाइल शो रूम पर फायरिंग करके एक करोड़ की रंगदारी की धमकी देने के मामले में व्यापारियों ने मंगलवार को एसपी गंगाराम पूनिया से मिलकर बदमाशों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। विधायक जगमोहन आनंद के साथ पहुंचे कारोबारियों ने एसपी से कहा, घटना से भारी दहशत है। इस खौफ से कहीं कारोबार ही बंद न हो जाए।

एसपी कार्यालय में मार्केट के प्रधान हरमीत सिंह हैप्पी और अन्य व्यापारियों ने कहा, जनाब, कुछ करो, ऐवें ता साड्ढा कम धंधा बंद हो जू...। उन्होंने पुलिस से बाजार में सख्ती करने और ऐसी वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाशों को जेल में डालने की मांग की। उन्होंने एसपी से कहा, आप चलकर देखिए, आपको महसूस होगा कि बाजार में इस घटना का कैसा असर हुआ है। करीब 20 मिनट तक चली बैठक में एसपी गंगाराम पूनिया ने व्यापारियों की बात को सुना और शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


एसपी ने व्यापारियों को बताया कि बाजार में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। नाकाबंदी करके संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। वारदात से जुड़े साक्ष्यों को जुटाकर पुलिस की जांच टीमों ने काम शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को थोड़ा संयम रखना होगा। एसपी ने व्यापारियों से कहा कि वे आधी रात को भी जरूरत पड़ने पर उन्हें या डीएसपी को कॉल कर सकते हैं। किसी को भी घबराने या खौफजदा होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी चिंता न करें : विधायक

विधायक जगमोहन आनंद का कहना है कि पुलिस जल्द आरोपियों को काबू करेगी। काफी सुराग मिले हैं। दुकानदारों को दिक्कत नहीं आने देंगे। डीएसपी और एसपी मामले पर निगाह बनाए हुए हैं। रंगदारी मांगने वालों पर सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है।


प्रधान बोले, पर्ची पर लिखा था एक सीआर...

मार्केट प्रधान हरमीत सिंह हैप्पी का कहना है कि पर्ची फेंक कर रंगदारी मांगी गई। पर्ची में एक सीआर लिखा हुआ था। एसपी ने पांच दिन में मामले को सुलझाने का आश्वासन दिया है। अब तक की कार्रवाई से व्यापारी संतुष्ट हैं। पुलिस ने बाजार पर सुरक्षा चक्र बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed