फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   bus struck, against the tree, 15 injured, karnal

बाइक चालक को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकराई बस, 15 घायल

Mon, 05 Sep 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल Updated Mon, 05 Sep 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
bus struck, against the tree, 15 injured, karnal
पेड़ के साथ टकराई बस - फोटो : amar ujala
आईटी चौक स्थित प्रणामी स्कूल के समीप एक बाइक चालक को बचाने के चक्कर में हरियाणा रोडवेज की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें ड्राइवर-कंडक्टर सहित करीब 15 सवारियां घायल हो गई। इनको प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। रोडवेज बस की दुर्घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस बल सहित आसपास के लोग बचाव के लिए मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


बस फुटपाथ पर चढ़कर भारी पेड़ से टकराकर रूक गई। रविवार सुबह करनाल से पानीपत के लिए करनाल डिपो की बस को लेकर ड्राइवर रणबीर वासी संभालखा व कंडक्टर जोगिंद्र वासी कुटेल लेकर चले। शहर से निकलते हुए आईटीआई चौक से पहले ही यह हादसा हो गया। घायल ड्राइवर रणबीर ने बताया कि एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस को दूसरी दिशा में ले गए। यदि बस को दूसरी साइड में लेकर न जाते तो बाइक सवार सहित ऑटो भी दुर्घटनागस्त हो सकती थी। इस दौरान बस में करीब 20 से 22 सवारी मौजूद थी। बाइक चालक मोहन वासी ब्याना गांव भी घायल हो गया।
विज्ञापन


दुर्घटना में बस को काफी नुकसान हुआ है और ड्राइवर-कंडक्टर को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सवारियों का सरकारी व निजी अस्पतालों में ईलाज कराया जा रहा है। इस मामले में रोडवेज वर्कशॉप के मैनेजर सुरेश मलिक ने बताया कि दुर्घटना से पहले बस ठीक थी। बस के ब्रेक व अन्य उपकरण सही काम कर रहे थे। ट्रैफिक मैनेजर संजय रावल ने बताया कि बाइक चालक व ऑटो चालक को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed