{"_id":"c20904c712ce75410f1efedb45bfaf09","slug":"bus-rammed-youth-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की चपेट में आने से छात्र की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की चपेट में आने से छात्र की मौत
करनाल
Updated Fri, 24 Jan 2014 12:19 AM IST
विज्ञापन
करनाल- कैथल रोड स्थित फ्लाईओवर के समीप वीरवार को बस की चपेट में आने से बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है।
रामनगर का रहने वाला 17 वर्षीय दीपक संत निक्का सिंह पब्लिक स्कूल में 12 वीं कक्षा का छात्र था। दीपक वीरवार देर शाम निजी काम से शहर की ओर आया था।
अपना काम करने के बाद दीपक बाइक से रामनगर की ओर जा रहा था। इस दौरान कैथल रोड के फ्लाईओवर के समीप बस की चपेट में आने से उसने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया।
एडवोकेट दीपक आर्य ने बताया कि दीपक तीन भाईयाें में सबसे छोटा था, दीपक के पिता की कई वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है।