फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bus glass broken due to stone pelting, passenger injured

Karnal News: पथराव से टूटा बस का शीशा, सवारी घायल

Mon, 25 Nov 2024 07:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 25 Nov 2024 07:01 AM IST
विज्ञापन
Bus glass broken due to stone pelting, passenger injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। जीटी रोड पर शनिवार रात को चंडीगढ़ से दिल्ली की ओर जा रही हरियाणा रोडवेज सोनीपत डिपो की बस पर बाइक सवार ने पत्थर मार दिया। इस बस का शीशा टूट गया और एक सवारी घायल हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला अराईपुरा रोड के निकट तुलसीदास पेट्रोल पंप के पास का है। चंडीगढ़ से दिल्ली की ओर जा रही हरियाणा रोडवेज की बस जैसे ही अराईपुरा रोड पर पहुंची तो वहां पर कई वाहन खड़े होने के कारण बस को भी ड्राइवर ने रोकना पड़ा। बस के आगे एक बाइक सवार खड़ा था।
विज्ञापन

बाइक हटाने को लेकर बस परिचालक व बाइक सवार में कहा सुनी हो गई। जिसके बाद बाइक सवार ने बस पर पथराव कर दिया। जिससे एक बुजुर्ग घायल हो गया। बुुजुर्ग अपने परिवार के साथ पानीपत शादी में जा रहा था। घायल सवारी का उपचार कराया गया। बाद में घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिन पहले भी हुआ था पथराव
इससे पहले 20 नवंबर को भी हरियाणा रोडवेज की बस पर विश्राम गृह के समीप पथराव किया गया था। तब हरियाणा रोडवेज की बस चंडीगढ़ से फरीदाबाद की ओर जा रही थी। करनाल आईटीआई चौक से लगभग 15- 20 छात्र बस में सवार हो गए थे। उन्होंने बस में उत्पात मचाया। परिचालक ने उन्हें ऐसा न करने की बात कही। कुछ छात्र घरौंडा बस स्टैंड पर ही रुक गए व कुछ छात्रों ने कहा कि वह पुराने बस स्टैंड पर उतरेंगे। बस को पुराने बस स्टैंड पर भी रोका गया और वह छात्र वहां नहीं उतरे और जैसे ही बस पुराने बस स्टैंड से आगे बढ़ी तो उन छात्रों ने बस को रोकने के लिए हल्ला मचाना शुरू कर दिया। विश्राम गृह के समीप ड्राइवर ने बस को रोक दिया और छात्र बस से उतर गए और कुछ छात्रों ने पत्थर उठाकर बस के पिछले शीशे पर पथराव कर दिया। इससे बस का शीशा टूट गया। इसकी भी शिकायत पुलिस को दी गई थी, जिसमें अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed