फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bus facility will increase on eight rural routes, 30 new private buses will run

आठ ग्रामीण मार्गों पर बढ़ेगी बस सुविधा, 30 नई निजी बसें चलेंगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
Bus facility will increase on eight rural routes, 30 new private buses will run
गगन तलवार
विज्ञापन

करनाल। जिले के आठ ग्रामीण मार्गों पर बस सुविधा बढ़ेगी। जिसके तहत 30 नई निजी बसें अलग-अलग रूट पर दौड़ेंगी। इसके लिए परिवहन विभाग ने बसों को परमिट जारी कर दिए हैं। रक्षा बंधन से पहले तीन मार्गों का शेड्यूल भी तैयार कर दिया गया है। जिसके अनुसार करनाल-पूंडरी मार्ग पर 9 मिनट, करनाल-ढांड मार्ग पर 16 मिनट और करनाल-जठलाना मार्ग पर हर 30 मिनट बाद बस मिलेगी। इस टाइम टेबल में रोडवेज की बसों का भी संचालन होगा। वहीं अन्य पांच मार्गों की समय सारिणी अभी तैयार की जानी है। यहां अभी पुराने शेड्यूल के हिसाब से ही बसें चल रही हैं। नया शेड्यूल मिलने के बाद यहां भी बस सुविधा बढ़ेगी।
परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार नई 30 बसें स्टेट केरिज स्कीम 2016 के तहत चलेंगी। इन बसों के संचालन को लेकर निजी बस समितियों की ओर से कोर्ट से स्टे लिया गया था, जोकि अब हट चुका है। जिले में प्राइवेट बस समितियों की 70 बसें वर्तमान में चल रही हैं। नई बसों के संचालन से इनकी संख्या भी बढ़कर 100 हो जाएगी। जबकि इतनी ही रोडवेज बसें भी ग्रामीण मार्गों पर चल रही हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

स्कीम के तहत एक साल का है परमिट
आरटीए सहायक सचिव मुनीष कुमार ने बताया कि स्टेट केरिज स्कीम 2016 की 30 बसों को अस्थायी रूप से एक साल के लिए परमिट दिया गया है। ये बसें 2017 में ड्राफ्ट स्टेट केरिज स्कीम के तहत खरीदी गई थी। कोर्ट में मामला जाने के बाद से खड़ी थी। नवंबर 2019 में इन बसों के परमिट जारी हुए थे। बाद में सरकार ने ड्राफ्ट स्कीम को खत्म कर दिया तो इन बसों को स्टेट केरिज स्कीम 2016 में हस्तांतरित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मार्ग पर इतनी बसें चलेंगी-
मार्ग बसें
करनाल-पूंडरी 07
करनाल-जठलाना 04
करनाल-ढांड 03
करनाल-असंध 06
करनाल-शाहबाद 03
करनाल-रादौर 03
इंद्री-पिहोवा 02
असंध-पानीपत 02
कुल 30
तीन मार्गों का समय निर्धारित
1. करनाल - पूंडरी मार्ग : प्रत्येक 9 मिनट बाद बस सुविधा मिलेगी। कुल 17 बसें चल रही हैं। सुबह 6 बजे करनाल और पूंडरी से पहली बस चलेगी और इसी तरह दोनों जगहों से शाम 7:48 बजे अंतिम बस मिलेगी।
2. करनाल - ढांड मार्ग : प्रत्येक 16 मिनट बाद बस सुविधा होगी। दो निजी और दो रोडवेज बस क्रमानुसार चलेंगी। सुबह 6:16 बजे पहली और शाम 7:15 बजे आखिरी बस करनाल और ढांड से चलेगी।

3. करनाल - जठलाना मार्ग : प्रत्येक 30 मिनट बाद बस सुविधा होगी। एक निजी और एक रोडवेज बस क्रमानुसार चलेगी। करनाल से सुबह 7 बजे पहली और शाम 6:30 बजे आखिरी बस चलेगी। जबकि जठलाना से सुबह 6 बजे पहली और शाम 4 बजे अंतिम बस मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed