{"_id":"61f4524cb72e682d4952e889","slug":"bus-crushed-the-leg-of-the-elderly-karnal-news-knl973119129","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस ने बुजुर्ग की टांग कुचली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस ने बुजुर्ग की टांग कुचली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। पुराने बस स्टैंड पर बस से उतरते समय एक बुजुर्ग की टांग पर बस का पिछला पहिया चढ़ गया। बुजुर्ग को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव कैमला निवासी जय सिंह (77) शुक्रवार सुबह दवा लेने कुरुक्षेत्र जाने के लिए नए बस स्टैंड पर पहुंचा। गलती से बुजुर्ग बस स्टैंड से दिल्ली जाने वाली बस में चढ़ गया। जैसे ही बस दिल्ली की ओर जाने लगी तो बुजुर्ग को एहसास हो गया कि वह गलत बस में चढ़ गया। बुजुर्ग ने परिचालक से बस रोकने के लिए कहा लेकिन बस नहीं रुकी। करनाल से पानीपत की ओर जाने वाले पुराने बस स्टैंड पर बस जैसे ही थोड़ी धीमी हुई बुजुर्ग ने बस से उतरने का प्रयास किया। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गिर गया। बस का पिछला पहिया बुजुर्ग की टांग को रौंदता हुआ निकल गया। हादसे में बुजुर्ग की टांग बुरी तरह से कुचल गई। बस चालक बस छोड़कर भाग गया। घरौंडा थाना जांच अधिकारी बलवान सिंह ने बताया कि बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।