फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Burning of 100 feet tall effigy of Ravana will take place tomorrow in the City Center Stadium.

Karnal News: सिटी सेंटर स्टेडियम में कल होगा सौ फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Burning of 100 feet tall effigy of Ravana will take place tomorrow in the City Center Stadium.
विजय दशमी पर कल जिले में कई जगह रावण, कुंभकरण व मेघनाथ के पुतलों का दहन होगा। इनमें यमुनानगर शहर केे मुख्य बड़े आयोजन ओपी जिंदल पार्क साथ सिटी सेंटर स्टेडियम और मॉडल टाउन के दशहरा ग्राउंड में हो रहे हैं। इनमें सिटी सेंटर स्टेडियम में सौ फीट ऊंचे रावण और दशहरा ग्राउंड में 75 फीट के रावण के पुतलों का दहन होगा। साथ ही कुंभकरण व मेघनाथ के पुतले भी तैयार हैं, जिन्हें सोमवार (आज) शाम के बाद से आयोजन स्थल पर खड़ा किया जाने लगेगा। मंगलवार दोपहर तक यह पुतले पूरी तरह खड़े कर दिए जाएंगे, जिसके बाद शाम सूर्यास्त के समय इनका दहन किया जाएगा।
विज्ञापन

श्री यमुना रामलीला कमेटी की ओर से पुरानी अनाज मंडी स्थित कैटल कंपाउंड (नगर निगम स्टोर) में 68 वर्षों से रामलीला मंचन व पर्दें पर रामायण दिखा रही है। 68 वर्षों में दो बार पर्दे पर रामायण दिखाई गई और 66 वर्ष तक स्थानीय व वृंदावन के कलाकार रामलीला का मंचन किया, पर कोरोना के चलते बंद होने के बाद से लगातार चार वर्षों से मंचन नहीं हुआ। इस बार यहां 26 फीट ऊंची व 12 फीट चौड़ी एलईडी पर रामायण दिखाई जा रही है। कमेटी के सदस्य अंजय गोयल ने बताया कि एलईडी पर रामायण दिखाने के अलावा करीब चार वर्ष बाद सिटी सेंटर में दशहरा पर पुतलों का दहन भी होगा। इसके लिए कारीगरों से पुतले बनवाए हैं। इनमें पुतलों की ऊंचाई बीते वर्षों से अधिक रहेगी। अभी तक 70 से 85 फीट ऊंचे पुतलों का दहन किया गया, पर इस बार सौ फीट रावण व 60-70 फीट कुंभकरण व मेघनाथ के पुतले तैयार कराए हैं। ऐसे ही मॉडल टाउन केे दशहरा ग्राउंड में दहन के लिए दशानन सहित मेघनाथ व कुंभकरण के पुतले मॉडल टाउन के श्री सनातन धर्म मंदिर में तैयार कर लिए गए हैं, जिन्हें मंदिर सभा की ओर से मॉडल कॉलोनी के मनचंदा परिवार द्वारा बनवाया गया। परिवार के महेंद्र मनचंदा, उनके बेटे पंकज मनचंदा इस बार 75 फीट के दशानन व 65-65 फीट के मेघनाद व कुंभकरण के पुतले तैयार किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed