{"_id":"61917a3c2a8a7200cd743d56","slug":"bullets-fired-in-panchayat-case-against-25-karnal-news-knl89606565","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत में चली गोलियां, 25 के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत में चली गोलियां, 25 के खिलाफ केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री। गांव बुटान खेड़ी में पति-पत्नी के झगड़े को लेकर हुई पंचायत में मारपीट होने के बाद गोलियां चलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला के परिजनों ने दो गोली चलाई हैं। फिलहाल एक पक्ष की ओर से मिली शिकायत के आधार पर इंद्री थाना पुलिस ने 10 लोगों को नामजद कर करीब 25 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
इंद्री थाना प्रभारी सचिन ने बताया कि गांव बुटान खेड़ी में अमरेंद्र और उसकी पत्नी बलजोत कौर के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसी मामले को लेकर गांव बुटान खेड़ी में अमरेंद्र की ससुराल तरावड़ी के गांव गामड़ी से सैकड़ों की संख्या में लोग पंचायत लेकर आए थे। जहां गांव के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में पंचायत करके विवाद को निपटाने का प्रयास किया जा रहा था।
अमरेंद्र ने आरोप लगाया कि पंचायत में उसके ससुराल पक्ष ने उन पर हमला कर दिया। उसकी पत्नी बलजोत कौर ने उसके पिता की लाइसेंसी बंदूक घर से निकाल कर अपने मायके वालों को दे दी और उसी से दो फायर किए। जिससे यहां अफरा-तफरी मच गई। इस झगड़े में दोनों पक्षों के चार से पांच लोग चोटिल हो गए। अभी मायके पक्ष की ओर से शिकायत नहीं मिली है। इस मामले की जांच की जा रही है।