फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bullet riders ran away after snatching purse from woman going to dinner

डिनर करने जा रही महिला से पर्स छीनकर भागे बुलेट सवार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 02:45 AM IST
विज्ञापन
Bullet riders ran away after snatching purse from woman going to dinner
करनाल। सेक्टर 6 में रात करीब 9 बजे एक परिवार खाना खाने के लिए गाड़ी में बैठकर मार्केट जाने को तैयार था कि इसी दौरान बुलेट बाइक सवार दो युवकों ने गाड़ी में बैठने जा रही महिला के हाथ से पर्स छीन लिया और भाग निकले। कर महिला ने आवाज भी लगाई लेकिन तब तक भी बाइक सवार काफी दूर चले गए। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। इस दौरान पार्षद मेघा भंडारी भी मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि घर के सामने महिला से पर्स छीनने की वारदात, वह भी पॉश इलाके में, यह बाकई बड़ा मामला है। कई दिनों से बाइक सवार स्नेचर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इस बारे में वह एसपी से मिलेंगी और सेक्टर 6 में राइडर व पीसीआर की गश्त बढ़ाने की मांग करेंगे और साथ ही गलियों, चौक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए वह मांग करेंगे। पर्स में महिला का मोबाइल व कैश था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed