फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bullet and Creta car sought in dowry, bride's side refused to marry

दहेज में मांगी बुलेट और क्रेटा कार, वधू पक्ष ने शादी से किया इनकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Bullet and Creta car sought in dowry, bride's side refused to marry
शादी से पहले ही दहेज की मांग के कारण विवाह टूटने का मामला सामने आया है। मामला कलवेहड़ी गांव का है। आरोप है कि शादी से करीब 15 दिन पहले ही लड़के पक्ष ने लड़की पक्ष से दहेज में बुलेट बाइक और क्रेटा कार की मांग की। साथ ही मांग पूरी न करने पर विवाह तोड़ने की बात कही। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी युवक, उसकी मां और तीन भाइयों समेत सात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव कलवेहड़ी निवासी वरियाम सिंह बंजारे ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास दो लड़के एवं दो लड़कियां हैं। छोटी बेटी ने 12वीं कक्षा पास कर करनाल आईटीआई से इलेक्ट्रीशियन में डिप्लोमा किया है। उसने अपनी इस बेटी का रिश्ता सोनीपत जिले के गांव महलाणा निवासी लड़के शैलेंद्र के साथ तय किया, जो बिजली निगम में क्लर्क है। बीते वर्ष तीन सितंबर को जब रिश्ता तय हुआ तो दूल्हे पक्ष की तरफ से बिना दहेज के मात्र तीन कपड़ों में ही लड़की से शादी करने की बात कही गई थी। दोनों पक्षों की सहमति से 11 फरवरी 2022 की शादी की तिथि तय हो गई। इसके बाद विवाह कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गईं। तीन फरवरी को लगन यानी विवाह की चिट्ठी एवं दहेज का सामान दूल्हे के घर पहुंचाना भी तय हो गया। इसी दौरान 24 जनवरी को दूल्हे का भाई यशवंत गांव कलवेहड़ी आया। यहां आने के बाद दूल्हे के भाई एवं उनके अन्य परिजनों ने दहेज की मांग करनी शुरू कर दी। पहले एसी, फ्रिज ब्रांडेड सामान एवं दूल्हे समेत चारों भाइयों की अंगूठी चेन के अलावा मां व बहनों के लिए अंगूठी की मांग की गई। उसके बाद सभी परिजनों के महंगे कोट पैंट के साथ बुलेट मोटरसाइकिल, क्रेटा कार भी दहेज की सूची में जोड़ दी गई। वधू पक्ष ने जब भारी भरकम सामान दहेज में देने की अपनी हैसियत न होने की बात कही तो दूल्हे पक्ष द्वारा शादी से साफ इंकार कर दिया गया।
विज्ञापन

सात गांव की पंचायतें भी समर्थन में आगे आईं पर नहीं बनी बात
पुलिस में शिकायत देने से पहले मामले को लेकर सात गांवों की पंचायतें भी लड़की पक्ष के समर्थन में उतर गईं। उन्होंने भी सोनीपत के गांव महलाणा निवासी लड़के शैलेंद्र को फोन पर समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। सात गांवों के लोगों ने पंचायत करते हुए रिश्ते को जोड़ने का पूरा प्रयास किया। जब वे नहीं माने तो परिजनों ने एसपी गंगाराम पूनिया को मामले की शिकायत दी। केस दर्ज करने के बाद एएसपी हिमाद्री कौशिक मामले की जांच कर रही हैं। लड़की पक्ष की ओर से शादी के कार्ड भी बांटे जा चुके थे और दहेज में देने के लिए काफी सामान भी खरीदा जा चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की बोली, नहीं करूंगी शादी
लड़की ने कहा कि जो परिवार शादी से पहले ही जबरन दहेज की मांग रहा है, वहां किसी कीमत पर शादी नहीं करनी है। उसने प्रशासन से मांग उठाई कि दहेज मांगने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।

वर्जन
लड़की के पिता वरियाम सिंह की शिकायत पर गांव महलाणा जिला सोनीपत निवासी शैलेंद्र और उसके परिजनों के खिलाफ दहेज निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित कर पीड़ित पक्ष को पूरा न्याय दिलाया जाएगा। - हिमाद्री कौशिक, एएसपी इंद्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed