फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bulldozers went into illegal colonies, broke dozens of DPCs

अवैध कॉलोनियों में चला बुल्डोजर, दर्जनों डीपीसी तोड़ीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers went into illegal colonies, broke dozens of DPCs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री/करनाल। इंद्री शहर में पनप रही अवैध कॉलोनियों पर जिला नगर योजनाकार ने बुधवार को बुल्डोजर चलवाया। इस दौरान डीटीपी की टीम ने दर्जनों डीपीसी, सड़कों और कॉलोनियों में किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। डीटीपी द्वारा की गई कार्रवाई से भूमाफिया में खलबली मची है।
बुधवार करीब साढ़े 11 बजे डीटीपी अमित कुमार अपनी टीम और पुलिस बल के साथ इंद्री पहुंचे। पहले टीम ने इंद्रगढ़ रोड पर बनी अवैध कॉलोनी की सड़कें उखाड़ीं। इसके बाद टीम ने अपना रुख गढ़ी बीरबल रोड पर बनी अवैध कॉलोनी की तरफ किया। यहां कॉलोनी की सड़कों व सीवरेज नेटवर्क को ध्वस्त किया। करीब तीन बजे टीम इंद्री लाडवा रोड पर सरसा नहर के पुल के पास सड़क से सटी अवैध कॉलोनी में कार्रवाई करने के लिए पहुंची। यहां टीम ने चार शोरूम ध्वस्त किये। अंत में टीम ने दीवान फार्म के पास तेजी से विकसित हो रही अवैध कॉलोनी में पहुंचकर तोड़फोड़ की। जहां उन्होंने कॉलोनी की सड़कों और बिजली पोल ओर डीपीसी उखाड़ी। इस दौरान उनके साथ ड्यूटी मजिस्ट्रेट मोहित कुमार, नपा लेखाकार हाकम सिंह और कार्यालय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

रजिस्टरियों पर लगे अंकुश
स्थानीय निवासी अक्षित, संदीप ओर बलबीर का कहना है कि अवैध कॉलोनी को विकसित करवाने में प्रशासन की मिली भगत होती है। क्योंकि कृषि योग्य भूमि की प्लॉटों में रजिस्टरियां नहीं हो सकती। परंतु फिर भी तहसीलदार कृषि योग्य भूमि की रजिस्टरी प्लॉटों में कर देते हैं। जब तक कॉलोनाइजर्स के खिलाफ कार्रवाई होती है, उस समय तक कॉलोनी लगभग विकसित हो चुकी होती है। इसलिए सबसे जरूरी है कि अवैध कॉलोनी की रजिस्टरियों पर अंकुश लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरड़े वाले पीर के समीप जोड़ दिए सीवरेज
करनाल शहर में गिरड़े वाले पीर के समीप अवैध कॉलोनी विकसित हो गई है, यहां पर कॉलोनाइजरों ने अवैध कॉलोनी के सीवरेज को जोड़ दिया है, यह सब जिला प्रशासन व नगर निगम के भी संज्ञान में है, लेकिन अभी तक यहां कार्रवाई नहीं की गई है। इसी प्रकार अवैध कॉलोनी के सीवरेज लगातार नगर निगम व नगर पालिका के सीवरेज में जोड़े जा रहे हैं। इस ओर किसी का ध्यान नहीं है।
बिजली निगम अधिकारियों के खिलाफ भी हो कार्रवाई
समाजसेवी निर्मल संधू का कहना है कि नियमानुसार अवैध कॉलोनी में बिजली निगम बिजली कनेक्शन जारी नहीं कर सकता, लेकिन शहर की अवैध कॉलोनियों में बिजली निगम लगातार कनेक्शन जारी कर रहा है, जो गलत है। इसलिए सरकार को बिजली निगम के अधिकारियों की भूमिका की जांच कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई करनी चाहिए

नहीं पनपने दी जाएंगी अवैध कॉलोनियां
डीटीपी अमित कुमार ने कहा कि चार कॉलोनियों में तोड़फोड़ करते हुए काफी अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए हैं। विभागीय कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। अवैध कॉलोनियों को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा। इसलिए आमजन से अपील है कि अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें।
अमित कुमार, डीटीपी करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed