फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bull on death row in the two groups

सांड़ की मौत पर दो गुटों में विवाद

Thu, 14 Aug 2014 11:59 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल Updated Thu, 14 Aug 2014 11:59 PM IST
विज्ञापन
गांव बीबीपुर जाटान में सांड़ की मौत के मामले में दो पक्षों में विवाद हो
विज्ञापन
गया। एक पक्ष के लोगों ने सरपंच पक्ष के लोगों पर सांड़ की हत्या का आरोप जड़कर मामले की शिकायत पुलिस में दी।

पुलिस ने मिट्टी में दबाए सांड़ को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेज दिया है। गांव बीबीपुर जाटान में बुधवार को सांड़ की मौत हो गई। गांव के लोगों ने मिलकर इसे रीति रिवाज के अनुसार दफना दिया। गांव के लोगों ने सरपंच सहित कई अन्य लोगों पर सांड़ की हत्या का आरोप लगाकर मामले की सूचना इंद्री पुलिस को दी।

साथ ही गोरक्षा दल के सदस्यों ने आरोपी लोगों की गिरफ्तारी की मांग कर डाली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और मृत सांड़ को मिट्टी से बाहर निकलवाया। सरपंच रमेश सैनी ने बताया कि यह पूरा मामला चुनावी रंजिश को लेकर उपजा है।

ये सांड़ लोगों को मारने लगा था। गांव के लोगों ने मिलकर इसे गोशाला में भेजने की बात कही। गांव के कुछ लोग सांड़ को फोर व्हीलर में लादकर तखाना स्थित गोशाला में छोड़ने जा रहे थे तभी रास्ते में गला घुटने से सांड़ की मौत हो गई। मृत सांड़ को गांव में वापस लाकर उसे दफनाया गया।

उधर, थाना प्रभारी सूबे सिंह ने कहा कि गांव बीबीपुर जाटान के कुछ लोगों ने सरपंच पक्ष के लोगों पर सांड़ की हत्या का आरोप लगाया है। इस मामले में शिकायत दर्ज कर सांड़ को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed