फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   budhakheda drain

बुढाखेड़ा ड्रेन : एक तरफ खाई दूसरी तरफ कुआं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
budhakheda drain
budhakheda drain
करनाल। ऐ भाई जरा देख के चलो, दायें ही नहीं बायें भी... कुंजपुरा रोड पर जा रहे हैं तो बुढाखेड़ा के समीप इंद्री एस्केप ड्रेन पुल को पार करने से पहले सावधान हो जाइये। यहां पर एक तरफ कुआं तो दूसरी तरफ खाई है। यही कारण है कि हर दिन वाहन चालक धोखा खा रहे हैं। पीडब्ल्यूडी को किसी नागरिक की जान की कोई परवाह नहीं। विभाग का सुरक्षा मानकों से दूर तक का भी वास्ता दिखाई नहीं दे रहा। बारिश के दिनों में पुल के साथ सड़क का किनारा टूट गया था। मिट्टी खिसक कर ड्रेन में चली गई और यहां खाई बन गई। विभाग ने कई महीने बाद भी इसे देखना उचित नहीं समझा। कुंजपुरा रोड फोरलेन निर्माण कार्य के चलते ड्रेन पुल के साथ नया पुल बनाने का काम शुरू कर दिया गया है, जबकि निर्माण स्थल पर दोनों ओर कोई चेतावनी बोर्ड या संकेतक नहीं लगाया गया। पुल की ग्रिल भी ध्वस्त है।
विज्ञापन

ड्रेन पुल निर्माण स्थल पर सड़क के किनारे अवरोधक लगाने की बजाय जेसीबी से गड्ढा खोद कर फर्ज की इतिश्री कर दी। सड़क किनारे यदि किसी वाहन का पहिया खिसक गया तो उसे ड्रेन में जाने से बचाया नहीं जा सकता। इस जगह पर दूसरी ओर भी सड़क का किनारा टूटकर ड्रेन में समा चुका है। इस गड्ढे में एक सप्ताह के भीतर पांच से ज्यादा बाइक सवार गिर चुके हैं। दुकानदारों ने उनकी मदद कर बाहर निकाला। क्षेत्रवासियों का कहना है कि पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को किसी की परवाह नहीं। उन्होंने जिला प्रशासन से इस स्थान पर सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन

वीआइपी का लगा रहता है आना-जाना
दुकानदार पूर्ण ने कहा कि इसी सड़क पर हवाई पट्टी लगती है। सैनिक स्कूल है। करनाल-यमुनानगर स्टेट हाइवे है। ऐसे में वीआईपी लोगों का आना-जाना होता रहता है। इसके बावजूद निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों को ताक पर रखा जा रहा है। पुल के साथ चार महीने पहले मिट्टी धंसने से गहरा गड्ढा हो गया था। एक सप्ताह के अंदर यहां पांच बाइक सवार धोखा खा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी बड़े हादसे का इंतजार
राहुल ने कहा कि शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है। रात को यदि वाहन की लाइट कमजोर हो तो चालक धोखा खा सकता है। मंगलपुर मोड़ से ही चेतावनी बोर्ड लगाना उचित रहेगा। सौ मीटर पीछे से ही वाहन चालक गति कम करेंगे तो ही वह संभलकर यहां से गुजर सकेंगे। सड़क के दोनों ओर मजबूत अवरोधक लगाने चाहिए।
तेज गति से चलते हैं वाहन
ग्रामीण सुरेंद्र ने कहा कि बुढ़ाखेड़ा ड्रेन पुल से गुजरते समय बहुत खतरा है। यहां पर ड्रेन बहुत गहरी है। सड़क के किनारे एक इंच भी जगह नहीं। किनारे से ही मिट्टी धंसी हुई है। वाहन का पहिया जरा सा भी सड़क से नीचे उतर गया तो उसका बच पाना मुश्किल है। इस रास्ते से अधिकतर वाहन चालक तेज गति से चलते हैं। उनका संतुलन बिगड़ने में देर नहीं लगेगी।

सुरक्षा के इंतजाम करने जरूरी
दनियालपुर निवासी वीरभान ने कहा कि कुंजपुरा रोड पर खतरे भरा सफर महसूस होता है। सड़क फोरलेन करना और नया पुल बनाने का वह स्वागत करते हैं लेकिन निर्माण कार्य के साथ सुरक्षा के इंतजाम भी कर लेने जरूरी हैं। यहां पर सरेआम लापरवाही दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed