फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   BT hopes to return home after six years

छह साल बाद जेबीटी को घर वापसी की जगी आस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
BT hopes to return home after six years
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। छह साल बाद जेबीटी शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए पोर्टल खुलने की उम्मीद जगी है। इससे पहले 2016 में शिक्षकों के तबादले हुए थे। शिक्षा विभाग की ओर से ट्रांसफर पोर्टल खोलने से पहले सभी शिक्षकों को एमआईएस पर अपनी प्रोफाइल को अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। सभी शिक्षकों को 14 जुलाई तक पोर्टल पर अपनी प्रोफाइल अपडेट करनी होगी।
इससे पहले पिछले साल ट्रांसफर पोर्टल खुलने के बाद ट्रांसफर की प्रक्रिया बीच में ही रोक दी गई थी। शिक्षक पिछले लंबे समय से ट्रांसफर पोर्टल खोलने और ट्रांसफर की मांग कर रहे हैं। इसके लिए शिक्षक कई बार धरने-प्रदर्शन भी कर चुके हैं। अब अपडेट प्रोफाइल के आधार पर ट्रांसफर की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। अपनी प्रोफाइल में शिक्षक अपने मेडिकल, कपल केस सहित अन्य जो भी जानकारी सही नहीं हैं वे उसे ठीक कर सकते हैं। 14 जुलाई तक शिक्षक अपनी प्रोफाइल को अपडेट करेंगे और इसे स्कूल मुखिया अप्रूव करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन

घर वापसी के लिए वर्षों से कर रहे इंतजार
शिक्षकों का कहना है कि पिछले छह वर्षों से जेबीटी ट्रांसफर का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले ट्रांसफर पोर्टल 2016 में खुला था। ट्रांसफर न होने के कारण शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई शिक्षक ऐसे हैं जो दूसरे जिलों के रहने वाले हैं। ऐसे में शिक्षक घर वापसी के लिए पिछले छह वर्षों से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले पुराने शिक्षकों को मिलेगा मौका
हरियाणा प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश महासचिव दीपक गोस्वामी का कहना है कि सबसे पहले विभाग 2008 से 2011 में जो शिक्षक लगे हैं, उनका अंतर जिला तबादला किया जाएगा, दूसरे जिले से होम जिले में भेजा जाएगा। इसके समायोजन करने के बाद 2017 में जो शिक्षक लगे हैं, उनके तबादले किए जाएंगे।
स्कूलों को भी शिक्षकों का इंतजार
करनाल में 480 प्राथमिक स्कूल हैं, जहां 2133 जेबीटी शिक्षक तैनात हैं। कई स्कूल ऐसे हैं, जहां अंतर जिला तबादले में दूसरे जिले में शिक्षक चले गए, लेकिन उनकी जगह नया शिक्षक वापस नहीं आया। जीपीएस मॉडल संस्कृति कुटेल, मुबारकाबाद, कैरवाली, अमृतपुर कलां सहित कई ऐसे स्कूल हैं। इस तबादला प्रक्रिया में स्कूलों में शिक्षकों की कमी पूरी होने की उम्मीद है।

सभी शिक्षक अपनी प्रोफाइल को ऑनलाइन अपडेट करें। इसी अपडेट प्रोफाइल के आधार पर शिक्षकों का ट्रांसफर होंगा। शिक्षक अपने सभी तरह के मेडिकल व कपल केस आदि की डिटेल प्रोफाइल में दें।
- रोहताश वर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed