फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   BSP supremo Mayawati rally in Assandh she said If BSP INLD govet is formed Abhay Chautala will be CM

Haryana Election: असंध में मायावती बोलीं- बसपा-इनेलो की सरकार बनी तो अभय चौटाला सीएम, दो उपमुख्यमंत्री होंगे

Mon, 30 Sep 2024 04:22 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, असंध (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, असंध (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 30 Sep 2024 04:22 PM IST
सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को करनाल के असंध में चुनावी रैली की। इस दौरान उन्होंने एलान किया किया कि अगर हरियाणा में बसपा-इनेलो गठबंधन की सरकार बनी तो अभय चौटाला मुख्यमंत्री होंगे और दो उपमुख्यमंत्री भी बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
BSP supremo Mayawati rally in Assandh she said If BSP INLD govet is formed Abhay Chautala will be CM
असंध में मायावती की रैली। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए बसपा सुप्रीमो एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती सोमवार को करनाल के असंध पहुंची। उन्होंने यहां जनसभा को संबोधित किया। बसपा-इनेलो गठबंधन की चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मायावती ने आरक्षण व्यवस्था में संशोधन को लेकर भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में बसपा और इनेलो की सरकार बनी तो अभय चौटाला मुख्यमंत्री होंगे। इसके अलावा दलित और अन्य पिछड़ा वर्ग से दो उपमुख्यमंत्री भी बनाए जाएंगे। 

विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो ने कहा कि अब तक कई सरकारें, बनी लेकिन उनकी गलत नीतियों के कारण दलितों आदिवासियों और मुसलमानों के साथ गरीबों, व्यापारियों, किसानों को आरक्षण का पूरा लाभ नहीं मिल पाया। 1 अगस्त 2024 को सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षण का भी वर्गीकरण कर दिया। क्रीमी लेयर व्यवस्था को भी बांट दिया। पहले अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति को जो आरक्षण का पूरा लाभ मिलता था। अब उसे कई हिस्सों में बांट दिया गया, जिससे भाजपा और कांग्रेस जैसी पर्टियां अब इसका लाभ चुपके से सामान्य वर्गों को दे देगी। 
विज्ञापन




क्योंकि जब यह आदेश आया तो भाजपा और कांग्रेस ने इसका स्वागत किया जबकि यह अनुसूचित जाति एवं जनजाति को आपस में लड़ाने का काम है। इसका फायदा अन्य पार्टियों उठाएंगी और पर्दे के पीछे से इसका लाभ सामान्य जातियों को देगी। एक दिन ऐसा भी आएगा जब आरक्षण खत्म हो जाएगा। केंद्र सरकार की नियत साफ होती तो वह संसद में संशोधन के लिए प्रस्ताव लाती। इंडिया गठबंधन ने भी संशोधन के लिए कोई दबाव केंद्र सरकार पर नहीं मांगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मायावती ने कहा कि खास बात यह भी है कि कोर्ट ने क्रीमी लेयर लागू करने का कार्य राज्य सरकार पर छोड़ दिया है। अब जो भी राज्य सरकार होगी वह अपने हिसाब से इसका लाभ देगी और विभिन्न जातियों को आपस में लड़ाएगी। जबकि यह अधिकार पहले राष्ट्रपति के पास था। अपने संवैधानिक अधिकार को बचाने के लिए आरक्षण विरोधी पार्टियों को वोट नहीं देना है। जब तक केंद्र सरकार नए आदेश पर संशोधन नहीं करती तब तक हम भी पूरा दबाव बनाएंगे हम इसे पास नहीं होने देंगे, जब तक पुरानी स्थिति बहाल नहीं होती। 

मायावती ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस की सरकारों ने कभी भी आरक्षण का कोटा पूरा नहीं किया। प्राइवेट सेक्टर में भी आरक्षण की व्यवस्था नहीं की, सिर्फ पूंजी पतियों धन्नासेठों को ही इसका लाभ दिया जा रहा है। दोनों पार्टियों की जातिवादी मानसिकता झलकती है। जब कांशीराम का निधन हुआ था तो कांग्रेस सरकार ने एक दिन का भी शौक घोषित नहीं किया था। देश में लगातार दलितों आदिवासियों पिछड़ा वर्गों का शोषण किया जा रहा है। हरियाणा में भी अपर कास्ट के गरीब जाट आदि सभी परेशान है। हरियाणा में किसान और मेहनतकश लोग सुखी नजर नहीं आ रहे यह भाजपा और कांग्रेस सरकारों की जन्म विरोधी नीतियों का ही परिणाम है। 

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में उनकी चार बार सरकार रही, जिसमें सर्व समाज को पूरा लाभ दिया गया है। अपराध करने वालों को जेल भेजा गया, गुरुओं का सम्मान किया गया। उन्होंने मतदाताओं को सावधान किया कि अब विरोधी पार्टियों के लोग साम दाम दंड भेद अपनाकर झूठे वादे करेंगे इनके झांसे में नहीं आना है। बसपा एक मात्र ऐसी पार्टी है जो चुनाव में कोई घोषणा पत्र जारी नहीं करती क्योंकि बसपा खाने में नहीं करने में विश्वास करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed