फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Brother-in-law threatened to kill, brother-in-law swallowed poisonous substance

साले ने दी जान से मारने की धमकी, जीजा ने जहरीला पदार्थ निगल दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:55 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law threatened to kill, brother-in-law swallowed poisonous substance
साले ने जीजा को फोन कर जान से मारने की धमकी दी तो जीजा ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस को दी शिकायत में मृतक की मां सुदेश गोयल निवासी जनकपुरी ने बताया कि उसका बेटा जितेंद्र घर से अपना लंच लेकर ड्यूटी के लिए निकला था लेकिन कुछ देर बाद ही वह वापस आ गया। उसने बताया उसकी तबियत ठीक नहीं है। उसे अस्पताल लेकर जाने लगे तो उसने रास्ते में बताया कि उसके साले ने उसे फोन पर जान से मारने की धमकी दी है इस कारण उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया है।
विज्ञापन

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद आरोपी साला मेरे बेटे की पत्नी पूजा को अस्पताल छोड़ गया जो कि पिछले पांच दिन से घर गई थी और जाते हुए देख लेने की धमकी देकर गया। रात को जितेंद्र की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की मां सुदेश ने बताया कि इससे पहले भी मेरा बेटा अपनी पत्नी व ससुराल पक्ष के लोगों से काफी परेशान रहता था। कई बार पंचायती फैसला भी हुआ जिसमें वे माफी मांग कर राजीनामा कर लेते थे। उन्होंने मुझे व मेरे पति को भी काफी प्रताड़ित किया जिसकी हमने महिला सेल में भी रिपोर्ट दर्ज करवाई थी उन्होंने भी पंचायती तौर पर राजीनामा करवा साथ रहने के लिए कह दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed