{"_id":"69d80c81ce0306a73f055d67","slug":"brother-and-sister-who-ran-away-from-home-were-rescued-and-brought-back-safely-home-karnal-news-c-18-knl1018-882853-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: घर छोड़कर भागे भाई-बहन को रेस्क्यू कर सुरक्षित घर पहुंचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: घर छोड़कर भागे भाई-बहन को रेस्क्यू कर सुरक्षित घर पहुंचाया
Fri, 10 Apr 2026 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। माता-पिता की डांट से आहत होकर घर छोड़कर भागे दो मासूम बच्चों को जिला बाल कल्याण समिति की टीम ने रेलवे स्टेशन से सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद टीम ने दोनों बच्चों को माता-पिता का साैंप दिया। आठ साल के भाई और 10 साल की बहन ने पूछताछ में बताया कि वे माता-पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकल गए थे।
जिला बाल कल्याण समिति अध्यक्ष चंद्र प्रकाश ने बताया कि वीरवार की सुबह रेलवे स्टेशन से दो बच्चों की सूचना मिली, जिसमें आरपीएफ की टीम ने बच्चे समिति को साैंप दिए हैं। बच्चों की काउंसलिंग की गई तो जांच में निकला की बच्चे अमृतसर के गांव ब्यास के रहने वाले हैं। माता-पिता की डांट से घर छोड़ दिया था। बच्चों से पूछने पर माता-पिता का नंबर लिया गया जिसके बाद सुरक्षित रूप से बच्चे साैंपे गए। समिति ने बच्चों को सौंपने से पहले माता-पिता से भी बातचीत की और उन्हें बच्चों के साथ व्यवहार में सावधानी बरतने की सलाह दी।
- 18 माह तक किया जाएगा फॉलोअप
बाल कल्याण समिति ने इस मामले में विशेष सतर्कता बरतते हुए निर्णय लिया है कि अगले 18 महीनों तक परिवार पर नियमित फॉलोअप किया जाएगा। इस दौरान समय-समय पर समिति की टीम परिवार से संपर्क करेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि बच्चों का माहौल सुरक्षित और सकारात्मक बना रहे।