{"_id":"682f9543beadacfb93075ca7","slug":"broke-leg-for-opposing-illegal-occupation-of-land-karnal-news-c-18-knl1008-652408-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: जमीन पर अवैध कब्जे का विरोध करने पर तोड़ा पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: जमीन पर अवैध कब्जे का विरोध करने पर तोड़ा पैर
विज्ञापन
करनाल। बुढ़नपुर खालसा गांव में पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करने और विरोध करने पर पैर तोड़ने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस उप-अधीक्षक इंद्री को शिकायत दी है। पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शिकायत में कर्मबीर ने बताया कि बुढ़नपुर खालसा गांव में उसके नाम पुश्तैनी जमीन है। जिसमें से करीब 13 मरले भूमि एक पुराने कुएं के पास स्थित है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि गांव के सरपंच शमशेर सिंह, रिंकू, सुमित, अमित, राहुल, सुरेश, आर्यन, विशु, प्रवेश, पोली और अन्य लोगों ने उसकी जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। जब वह निशानदेही करवाने गया तो रिश्वत की मांग की गई।
24 अप्रैल को सरपंच और अन्य दोषियों ने रिंकू से सीसीटीवी कैमरे बंद करवाए और कर्मबीर को घर से उठवाकर ले गए। वहां रिंकू ने उसका पैर तोड़ दिया। संवाद