{"_id":"62324ae70f6f7055074c493e","slug":"bribery-case-tehsildar-on-remand-for-five-days-karnal-news-knl102105381","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल रिश्वत कांड: तहसीलदार पांच दिन के रिमांड पर, अन्य कर्मचारियों व एजेंटों के नाम भी आ रहे सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल रिश्वत कांड: तहसीलदार पांच दिन के रिमांड पर, अन्य कर्मचारियों व एजेंटों के नाम भी आ रहे सामने
Thu, 17 Mar 2022 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 02:09 AM IST
सार
रिमांड लेने के लिए कोर्ट रूम में लंबी बहस हुई, कई तर्क देने के बाद रिमांड मंजूर हुआ। विजिलेंस काे रिकवरी करनी है, मामले में अन्य कर्मचारियों व एजेंटों के नाम भी सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
तहसीलदार राजबख्श
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के करनाल में डीटीपी रिश्वत कांड मामले में गिरफ्तार तहसीलदार राजबख्श को हरियाणा स्टेट विजिलेंस टीम ने एक दिन के रिमांड के बाद बुधवार को दोबारा कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने फिर उसे पांच दिन की रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड लेने के लिए विजिलेंस की टीम को खासी मशक्कत करनी पड़ी, इसके लिए कोर्ट रूम में कई तर्क दिए गए और लंबी बहस के बाद अदालत ने पांच दिन का रिमांड मंजूर किया जबकि विजिलेंस ने 10 दिन का रिमांड मांगा था। उधर, सूत्र बताते हैं कि इस भ्रष्टाचार कांड में कुछ और अफसरों और कर्मचारियों के नाम भी सामने आ रहे हैं, जिन पर विजिलेंस जल्द दबिश दे सकती है।
विज्ञापन
वकील भूपेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि स्टेट विजिलेंस की टीम एक दिन के रिमांड में गहनता से पूछताछ नहीं कर पाई थी। इस कारण विजिलेंस द्वारा कोर्ट से दोबारा रिमांड मांगा गया था। इस दौरान विजिलेंस की टीम तहसीलदार को लेकर रतिया, फरीदाबाद, सोनीपत व निगदू सहित अन्य जगहों पर लेकर जाएगी। जहां से करीब 50 लाख रुपये व अन्य दस्तावेज बरामदगी की संभावना है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार जांच में सामने आया है कि एक कर्मचारी के माध्यम से तहसीलदार के पास रिश्वत की राशि पहुंचती थी। वहीं करीब 15 एजेंटों के भी नाम सामने आ रहे हैं, जिनके माध्यम से रिश्वत का खेल खेला जाता था और अवैध कॉलोनी की रजिस्ट्री होती थी। तीन ऐेसे कर्मचारी पर भी विजिलेंस के रडार जो तहसील में अवैध कॉलोनियों की रजिस्ट्रियां करवाते थे।
विज्ञापन
विजिलेंस की टीम इसकी भी गहनता से जांच कर रही है। तहसीलदार राजबख्श को अब दोबारा 21 मार्च को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उधर, पांच लाख रुपये रिश्वत लेते पकड़े डीटीपी विक्रम को 18 मार्च को फिर कोर्ट में पेश किया जाएगा, क्योंकि डीटीपी विक्रम दूसरी बार तीन दिन के रिमांड पर हैं। जिनसे कार सहित अन्य दस्तावेज बरामद करने हैं।
सूत्र बताते हैं कि भ्रष्टाचार में फंसे तहसीलदार ने भी करोड़ों रुपये की संपत्ति बनाई है। जिसकी जांच विजिलेंस कर रही है। परिवार के सदस्यों के नाम भी क्या-क्या संपत्ति है, विजिलेंस इसे भी खंगाल रही है। इतना ही नहीं अवैध कॉलोनी में भी आरोपी का हिस्सा बताया जा रहा है।