फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Boxers are waiting for indoor boxing hall

Karnal News: मुक्केबाजों को इंडोर बॉक्सिंग हॉल का इंतजार

Sat, 08 Feb 2025 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 08 Feb 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Boxers are waiting for indoor boxing hall
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कर्ण नगरी के खिलाड़ी इंडोर बॉक्सिंग हॉल के अभाव में खुले में अभ्यास करने को मजबूर हैं। लंबे समय से ये खिलाड़ी कर्ण स्टेडियम में खुले में अभ्यास करते हैं।
उल्लेखनीय है कि 25 जुलाई 2020 को पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कर्ण स्टेडियम में बने नवनिर्मित खेल सुविधा केंद्र के उद्घाटन के दौरान इंडोर हॉल बनाने की घोषणा की थी, लेकिन वह सिर्फ घोषणा ही रह गई। अभी तक खिलाड़ियों को खुले आसमान ने नीचे अभ्यास करना पड़ रहा है। जैसे ही मौसम में बदलाव होता है, तो खिलाड़ियों को काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन

कोच सुरेंद्र चौहान का कहना है कि गर्मियों के दिनों में खुले में अभ्यास करने से खिलाड़ियों को काफी दिक्कत होती है, क्योंकि अभ्यास के दौरान शरीर का तापमान पहले ही बढ़ जाता है। ऐसे में धूप में अभ्यास करने से खिलाड़ियों को चक्कर आ जाते हैं। ऐसे ही ठंड के मौसम में बड़े खिलाड़ी तो अभ्यास कर लेते हैं, लेकिन जो छोटे बच्चे अभ्यास के लिए आते है उनको काफी दिक्कत होती है। उन्होंने कहा कि ओलंपिक में खेलने वाले काफी खिलाड़ियों को उन्होंने अभ्यास करवाया है , लेकिन उसके बाद भी सुविधाओं के अभाव में वो खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






बॉक्सिंग खेलने वाली खिलाड़ी तमन्ना ने बताया कि उन्हें पांच साल से नए बॉक्सिंग हॉल का इंतजार है। खुले में अभ्यास करने से एकाग्रता भी नहीं बन पाती, साथ ही आसपास से गुजरने वाले लोगों की वजह से एकाग्रता भंग होती है।



बॉक्सिंग खेलने वाली खिलाड़ी मानसी ने बताया कि बॉक्सिंग खेल इंडोर में खेला जाता है और सभी प्रतियोगिताओं का आयोजन भी इंडोर हॉल में होता है। खुले में अभ्यास करने के बाद यदि कोई खिलाड़ी इंडोर में खेलता है, तो उसे काफी दिक्कत होती है।





बॉक्सिंग खेलने वाली खिलाड़ी निकिता ने बताया कि हमें जल्द इंडोर हॉल मिल जाए तो बहुत अच्छा होगा। खुले में अभ्यास करने से खेल खराब होता है। इंडोर में अभ्यास करेंगे तो खेल में भी निखार आएगा।






बॉक्सिंग खेलने वाले खिलाड़ी गोरिश ने बताया कि बॉक्सिंग का खेल पावर का खेल है, जिसमें खिलाड़ी का शारीरिक तापमान वैसे ही बढ़ जाता है। वहीं, तेज गर्मी के चलते खिलाड़ी को डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed