फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bollywood arrives in Haryana ;randeep hooda

बॉलीवुड में आने वाला समय हरियाणा का

Fri, 21 Aug 2015 12:47 AM IST
करनाल/ब्यूरो
करनाल/ब्यूरो Updated Fri, 21 Aug 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन

मर्डर 3 , किक और जिस्म-2, हाईवे जैसी हिट फिल्मों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके अभिनेता रणदीप हुड्डा का कहना है कि बॉलीवुड में आने वाला समय हरियाणा का है। हालांकि उनको इस बात की टीस है कि आज तक फिल्मों में हरियाणा को नकारात्मक पेश किया गया है। आने वाले दिनों में हरियाणा की धमक पूरा देश और दुनिया देखेगी, इसलिए जरूरत है हरियाणा की पॉजिटिव चीजों को परदे पर लाया जाए। वह वीरवार को एनडीआरआई में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बता दें कि करनाल में रणदीप हुड्डा क ी ये लाल रंग फिल्म की शूटिंग चल रही है। ब्लड माफिया पर आधारित ये लाल रंग  की शूटिंग में व्यस्त रणदीप हुड्डा ने अपना 40वां जन्मदिन परिजनों के साथ मनाया। इस दौरान उन्होंने जीवन से लेकर हरियाणा की लोक कला तक पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि आज से 15 साल पहले वह रोहतक स्थित अपने गांव जसिया से बॉलीवुड में किस्मत आजमाने गए थे, जहां उन्हें अच्छा रिस्पांस मिला और आज एक जाना पहचाना चेहरा बन चुके हैं। रणदीप हुड्डा ने कहा कि अपनी फिल्म ये लाल रंग की शूटिंग के सिलसिले में वह कई दिन से करनाल में हैं। बॉलीवुड से हरियाणा में आकर और यहां की संस्कृति पर आधारित फिल्म में काम करके उन्हें अच्छा लग रहा है।

विज्ञापन

हरियाणा के युवाओं को मौके की जरूरत

देसी ठेठ हरियाणवी परिवार से आये रणदीप ने हरियाणवी और इसकी पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्मों पर कहा कि आने वाले समय में हरियाणा भी पंजाब की तरह फिल्मों में अपनी अहम भूमिका निभाने वाला है और यहां अनेक कलाकार, लेखक व निर्देशक के रूप में काम कर अपना लोहा मनवा रहे हैं। अगर हरियाणा के युवाओं को मौका मिले और उन्हें कोई ऐसा मंच मिले जहां वे अपनी प्रतिभा दिखा सकें तो हरियाणा एक फिल्म हब बन सकता है।

विज्ञापन

बनाई जाए फिल्म सिटी

रणदीप ने हरियाणा में एक फिल्म सिटी के निर्माण का समर्थन करते हुए कहा कि इससे बॉलीवुड का रुझान हरियाणा की ओर होगा और यहां फिल्मों की शूटिंग के लिए माहौल बनेगा, वहीं रणदीप के पिता रणबीर ने कहा कि उन्हें आज गर्व है उनका बेटा बॉलीवुड में हरियाणा का परचम लहरा रहा है। उन्हें यकीन नहीं था की रणदीप इतने दिन बॉलीवुड में टिक पाएगा, लेकिन आज अपनी कला के दम पर मुकाम हासिल किया है। इस दौरान रणदीप की दादी समेत परिवार के लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed