फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   bogie of the Kurukshetra-Delhi passenger train derailed, passengers said loud noises started coming

Indian Railways: कुरुक्षेत्र-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन की बोगी पटरी से उतरी, यात्री बोले- जोर-जोर से आने लगी आवाजें

Tue, 25 Feb 2025 03:06 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 25 Feb 2025 03:06 PM IST
सार

एक यात्री ने बताया कि अचानक जोर-जोर से आवाजें आने लगीं, और जब देखा गया तो एक डिब्बा लाइन से नीचे उतर गया था। राहत की बात यह रही कि किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई।

विज्ञापन
bogie of the Kurukshetra-Delhi passenger train derailed, passengers said loud noises started coming
पैसेंजर ट्रेन - फोटो : संवाद

विस्तार

कुरुक्षेत्र से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी नीलोखेड़ी स्टेशन के पास पटरी से उतर गई। इस हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं। जीआरपी करनाल के थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि ट्रेन 12:53 बजे कुरुक्षेत्र से रवाना हुई थी और 1:22 बजे नीलोखेड़ी से आगे बढ़ी। ट्रेन में करीब 1000 यात्री सवार थे। रेल चालक को असामान्य झटकों का एहसास हुआ, जिसके बाद उसने गाड़ी तुरंत रोक दी।

विज्ञापन




रेलवे और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी करनाल और स्थानीय 112 टीम मौके पर पहुंची। हादसे के चलते कुरुक्षेत्र-दिल्ली अपलाइन बाधित हो गई, हालांकि डाउन दिशा में दिल्ली से अंबाला की ओर जाने वाली ट्रेनों का संचालन धीमी गति से जारी रहा।
विज्ञापन


यात्रियों ने सुनाई आपबीती
एक यात्री ने बताया कि अचानक जोर-जोर से आवाजें आने लगीं, और जब देखा गया तो एक डिब्बा लाइन से नीचे उतर गया था। राहत की बात यह रही कि किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई। रेलवे प्रशासन ने जल्द ही लाइन को बहाल करने के लिए कार्य शुरू कर दिया है और अन्य ट्रेनों पर इसका प्रभाव कम करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed