{"_id":"916b4856b35fc0f4594d67ab6f54dc10","slug":"board-of-students-in-examinations-was-successful-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षाओं में छात्राओं ने बाजी मारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षाओं में छात्राओं ने बाजी मारी
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
Updated Fri, 18 Dec 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने बृहस्पतिवार को दसवीं और बारहवीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें हर बार की तरह इस बार भी छात्राओं ने बाजी मारी है। हालांकि इस बार बोर्ड का परीक्षा परिणाम प्रदेशभर में बेहद निराशाजनक रहा है। जिले में दसवीं कक्षा के 27.59 प्रतिशत व बारहवीं कक्षा के 60.75 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। वहीं प्रदेशभर में दसवीं का परिणाम 35.24 प्रतिशत व बारहवीं कक्षा का 56.75 फीसदी रहा है। इसमें एक बार फिर छात्राओं ने बाजी मारी है।
विज्ञापन
शिक्षा बोर्ड द्वारा बुधवार को रिजल्ट की घोषणा करने के बाद गुरुवार को दोपहर करीब एक बजे साइट पर रिजल्ट अपलोड किया गया। रिजल्ट को देखने के लिए दिनभर छात्रों की कैफे पर भीड़ लगी रही। वहीं, स्कूलों में भी कंप्यूटर लैबों में छात्र परीक्षा परिणाम देखते नजर आए। हालांकि दसवीं का परीक्षा परिणाम औसतन कम रहने के चलते ज्यादातर छात्रों के हाथ निराशा लगी।
विज्ञापन
वहीं बारहवीं का परिणाम 60 फीसदी तक रहने से छात्रों के चेहरे खिले नजर आए। सितंबर में हुई दसवीं व बारहवीं कक्षा के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं में जिले के करीब 30 हजार छात्रों ने परीक्षा दी थी। लेकिन इस बार बोर्ड का परिणाम उम्मीदों से परे रहा है। इससे छात्रों वे अध्यापकों सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों के चेहरे भी उतर गए हैं। विभाग द्वारा शिक्षा स्तर में सुधार लाने के लिए किए गए दावे भी धरे के धरे रह गए हैं।
विज्ञापन
जिले में 27.59 प्रतिशत रहा दसवीं कक्षा का परिणाम
बोर्ड द्वारा सितंबर व अक्तूबर में आयोजित हुई दसवीं कक्षा के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में 18760 छात्रों ने परीक्षा दी थी। जिनमें 10026 लड़के व 8734 लड़कियां शामिल हुई थी। इस बार जिले का परीक्षा परिणाम 27.59 प्रतिशत के साथ बेहद निराशाजनक रहा है। जिसमें 31.15 प्रतिशत परिणाम के साथ लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मारी है। लेकिन लड़कों का परिणाम महज 24.49 प्रतिशत रहा है। जिलेभर में 5176 छात्र ने परीक्षा पास की है। वहीं 13584 छात्रों की रिअपीयर आई है।
बाक्स
बारहवीं कक्षा के 60 फीसदी छात्र पास
जिले में बारहवीं कक्षा में 11762 छात्रों ने प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा दी थी। जिसमें 7145 छात्रों ने परीक्षा पास की है। वहीं 4617 छात्रों की विभिन्न विषयों में रिअपीयर आई है। बारहवीं कक्षा में भी बेटियों का पलड़ा भारी रहा। परीक्षा में 6245 छात्र शामिल हुए थे, जिसमें से 3222 लड़के पास हुए हैं। वहीं 5517 छात्राओं में 3923 छात्राएं पास हुई है। जिले में बारहवीं कक्षा का परिणाम 60 फीसदी रहा है। जिसमें छात्राओं का पास प्रतिशत 71.11 प्रतिशत रहा है।
16 फीसदी रहा सरकारी स्कूलों में दसवीं कक्षा परिणाम
बोर्ड की परीक्षाओं में एक बार फिर प्राइवेट स्कलों ने बाजी मारी है। इस बार सरकारी स्कूलों में दसवीं कक्षा परिणाम में महज 16.53 फीसदी रहा है। वहीं प्राइवेट स्कूलों ने 39.88 प्रतिशत के साथ इस बार भी बाजी मारी है। वहीं 28.98 प्रतिशत के साथ एडिड स्कूलों का परिणाम संतोष जनक रहा है। वहीं बारहवीं कक्षा में भी 64.81 प्रतिशत के साथ प्राइवेट स्कूल आगे रहे हैं तथा सरकारी स्कूलों का परिणाम 56.82 प्रतिशत व एडिड स्कूल 42.38 परिणाम के साथ तीसरे स्थान पर रहे हैं।