फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Board examination centers will also be built in private schools with temporary recognition.

Karnal News: अस्थायी मान्यता वाले निजी स्कूलों में भी बनेगा बोर्ड परीक्षा केंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 02:55 AM IST
विज्ञापन
Board examination centers will also be built in private schools with temporary recognition.
- जहां नकल के मामले ज्यादा मिले वहां नहीं होगा इस बार केंद्र, नया केंद्र बनाने के लिए 30 सितंबर तक करना होगा आवेदन
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। अब हरियाणा के अस्थायी मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में भी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित हो सकेंगी। बोर्ड की ओर से इन स्कूलों में भी परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। इसके लिए बोर्ड की ओर से स्कूलों से केंद्र के गठन के लिए आवेदन मांगे हैं। स्कूलों को 30 सितंबर तक अपना आवेदन पत्र भरकर देना होगा। वहीं, जिन केंद्रों पर नकल के ज्यादा मामले सामने आते रहे हैं, वहां इस बार परीक्षा केंद्र नहीं बनेगा।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10 और 12वीं की परीक्षा मार्च-2024 में आयोजित की जानी हैं। इसके लिए बोर्ड की ओर से अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है। राजकीय व अराजकीय स्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालय नया परीक्षा केंद्र बनवाने के लिए निर्धारित शुल्क एवं आवश्यक दस्तावेजों सहित 30 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड की ओर से केंद्र का आवेदन करने के लिए विशेष रूप से गाइडलाइन भी जारी की गई है। जिसमें केंद्र के गठन के लिए मानक भी दिए गए हैं। विद्यालयों में नया परीक्षा केंद्र बनवाने संबंधित आवश्यक दिशानिर्देश एवं नियम एवं शर्तें बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध है। ब्यूरो
विज्ञापन




86 केंद्रों पर हुई परीक्षा में 40 से ज्यादा नकलची दबोचे

बोर्ड की ओर से इस बार 86 केंद्रों पर दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा आयोजित की गई थी। फरवरी माह में हुई परीक्षा में करीब 40 हजार विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। करीब डेढ़ माह तक चली परीक्षा के दौरान 40 से ज्यादा विद्यार्थियों को अलग-अलग टीमों ने नकल करते दबोचा था। इनमें कई मामले ग्रामीण स्कूलों के भी थे। अगली परीक्षा पूरी तरह से नकल रहित हो, इसलिए अभी से तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह जारी किए निर्देश

- सेकेंडरी परीक्षा के नए केंद्र के लिए कम से कम 200 परीक्षार्थी व सीनियर सेकेंडरी के लिए 150 परीक्षार्थियों का होना आवश्यक है।

- नए परीक्षा केंद्र के लिए 12000 रुपये एवं निरीक्षण शुल्क 3000 रुपये निर्धारित है।

- केंद्र में सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर आदि की व्यवस्था होनी चाहिए।

- स्कूल की बाउंड्री वॉल कम से कम पांच फुट ऊंची होनी चाहिए।

- केंद्र बनने वाले स्कूल का लेआउट प्लान भी आवेदन के साथ देना होगा। जिसमें रेलवे स्टेशन और बस अड्डे से दूरी का जिक्र करना होगा।

- नए परीक्षा केंद्र निर्माण के लिए आवेदन फार्म के साथ भवन की योजना और परीक्षा केंद्र बनाने के लिए भवन के जिस भाग को प्रयोग किया जाना है वह हिस्सा लाल पेंसिल से अंकित किया जाना आवश्यक है।


- फार्म में बताना होगा कि हॉल और कमरे आपस में जुड़े हुए हैं या नहीं, प्रत्येक कमरे व हॉल का माप भी दर्शाया जाना है।

- विद्यालय भवन मुख्य सड़क के पास हो और विद्यालय भवन के 16 कमरों में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था होनी आवश्यक है।



जो विद्यालय सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा मार्च-2024 के लिए नया परीक्षा केंद्र बनवाना चाहते हैं, उन्हें बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध फार्म को डाउनलोड कर उसे पूर्ण रूप से भरकर अपने संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी की सिफारिश सहित 30 सितंबर तक बोर्ड कार्यालय में दस्ती एवं पंजीकृत डाक के माध्यम से भिजवाना सुनिश्चित करना होगा।
- राजपाल चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed